हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Agiaon Election Result 2025 LIVE: अगिआंव सीट पर शिव प्रकाश रंजन सिंह ने की जीत अपने नाम, महेश पासवान को 70 मतों से हराया

Agiaon Election Result 2025 LIVE: अगिआंव विधानसभा सीट पर इस बार बेहद कड़े मुकाबले में शिव प्रकाश रंजन सिंह ने मामूली अंतर से जीत दर्ज की. उन्होंने महेश पासवान को सिर्फ 70 वोटों से हराया और सीट पर बाजी अपने नाम कर ली.

विज्ञापन

Live Updates

16:44 (IST) 14 Nov 2025

Agiaon Election Result 2025 LIVE: अगिआंव की सीट पर BJP के महेश पासवान 56380 वोटों से सबसे आगे, प्रकाश रंजन सिंह 55379 से आए दूसरे नंबर पर

अगिआंव विधानसभा सीट पर BJP के महेश पासवान बड़ी बढ़त के साथ आगे चल रहे हैं. वे 56,380 वोटों के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि प्रकाश रंजन सिंह 55,379 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं. बेहद कम अंतर के बावजूद महेश पासवान ने लगातार लीड बनाए रखी है. रुझान दिखाते हैं कि मुकाबला कांटे का है और अंतिम परिणाम बेहद दिलचस्प हो सकता है.

12:05 (IST) 14 Nov 2025

Agiaon Election Result 2025 LIVE: अगिआंव की सीट पर BJP के महेश पासवान आगे, प्रकाश रंजन सिंह पीछे

243 विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है जिसमें अगिआंव की सीट पर BJP के महेश पासवान आगे हैं और प्रकाश रंजन सिंह पीछे नजर आ रहे हैं अब देखते हैं किसके खाते में जीत का जश्न लिखा है.

Agiaon Election Result 2025: अगिआंव विधानसभा सीट पर इस बार का चुनाव बहुत ही करीबी और रोमांचक रहा. शुरू से लेकर आखिरी राउंड तक वोटों का अंतर लगातार बदलता रहा, लेकिन अंत में शिव प्रकाश रंजन सिंह ने मामूली बढ़त बनाते हुए जीत अपने नाम कर ली. उन्होंने महेश पासवान को सिर्फ 70 वोटों से पीछे छोड़ दिया. लेकिन आखिरी पल तक मुकाबला बराबरी का बना रहा.

अगिआंव Election Key Candidates 2025

अगिआंव विधानसभा सीट से बीजेपी ने इस बार महेश पासवान को मैदान में उतारा है. वहीं, कम्युनिस्ट पार्टी ने अपना दबदबा कायम रखने का जिम्मा सिंह प्रकाश रंजन को दिया है. 2024 के उपचुनावों में कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से शिव प्रकाश रंजन ने 73,460 वोटों के साथ बड़ी जीत दर्ज की थी. जेडीयू दूसरे नंबर पर रही थी, लेकिन उन्हें सिर्फ 43,625 वोट मिले थे.

यही वजह है कि पार्टी ने उन पर विधानसभा चुनाव में भी भरोसा दिखाया है. जेडीयू ने उपचुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा था, लेकिन पार्टी को एकतरफा हार झेलनी पड़ी थी. इसी कारण बीजेपी ने इस सीट से महेश पासवान को मौका दिया है. एनडीए की कोशिश अगिआंव में इस बार जीत का परचम लहराने की होगी, तो महागठबंधन इस सीट पर अपना विजयी अभियान 2025 में भी जारी रखना चाहेगा.

विज्ञापन

Agiaon Election Result 2020: कम्युनिस्ट पार्टी ने मारी थी बाजी

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±%
सीपीआई(एमएल)एलमनोज मंजिल86,32761.39—
जेडीयूप्रभुनाथ प्रसाद37,77726.87−13.16
एलजेपीराजेश्वर पासवान4,9723.54—

Agiaon Election Result 2015: जेडीयू ने चखा था जीत का स्वाद

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±%
जेडीयूप्रभुनाथ प्रसाद52,27640.03—
भाजपाशिवेश कुमार37,57228.77—
सीपीआई(एमएल)एलमनोज मंजिल31,78924.34—

यहां पड़े सभी 243 सीटों के नतीजे- NDA(100) MGB (71) | Bihar Election Result 2025 LIVE Updates: रुझानों में NDA का आकंड़ा 100 के पार, MGB 71 सीटों पर आगे

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola