Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Bihar Hindi News: पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, जब्त बाइक की संख्या जान आप भी रह जाएंगे हैरान

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्टः अररिया जिले के बौंसी थाना पुलिस ने एक अपराधी को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपराधी की निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक भी बरामद की। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां एसपी अशोक कुमार सिंह […]

Author
Edited By : Rakesh Choudhary Updated: Jan 21, 2023 11:06
Ariria Police

अररिया से अरुण कुमार की रिपोर्टः अररिया जिले के बौंसी थाना पुलिस ने एक अपराधी को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने अपराधी की निशानदेही पर चोरी की 6 बाइक भी बरामद की। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां एसपी अशोक कुमार सिंह इस घटना की विस्तृत जानकारी दी।

घर से बरामद हुई पिस्टल

उन्होंने बताया कि बीते 8 जनवरी को बाइक की चोरी का मामला बौंसी थाना में दर्ज हुआ था। इस चोरी का नामजद आरोपी मो.अबुसमा उर्फ घोलटा की पुलिस को तलाश थी। थाना अध्यक्ष किंग कुंदन को गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अबुसमा अपने घर में छिपा हुआ है। उसकी गिरफ्तारी की लिए थाना अध्यक्ष ने टीम तैयार कर अबुसमा के घर गुरुवार रात को छापा मारा, लेकिन यहां पुलिस के आने से पहले वह घर से फरार हो गया। घर की तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल और एक 7.65 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

---विज्ञापन---

छापेमारी कर पुलिस ने किया गिरफ्तार

बौंसी थाना में अबुसमा उर्फ घोलटा के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। एसपी ने बताया कि मामला दर्ज होने के साथ ही पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी । पुलिस ने शुक्रवार सुबह अबुसमा को गिरफ्तार कर लिया।

निशानदेही पर पुलिस ने जब्त की 6 बाइक

पूछताछ के बाद आरोपी ने कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि  विशेषकर बौंसी थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया। जिसमें दर्जनों बाइक की चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने अबुसमा की निशानदेही पर क्षेत्र के विभिन जगहों से 6 चोरी की बाइक को बरामद किया है।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 21, 2023 11:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.