Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

Bareilly: ऐसा क्या हुआ जो SSP ऑफिस के बाहर दरोगा की हो गई जूतों से पिटाई, देखें Video

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस के एक दरोगा की महिला ने एसएसपी ऑफिस के बाहर जूतों से पिटाई कर दी। वहीं दरोगा ने भी महिला पर हाथ उठाया। उसे धक्का देकर गिरा दिया। महिला के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा […]

Author
Edited By : Naresh Chaudhary Updated: Aug 30, 2022 13:11

Bareilly: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में पुलिस के एक दरोगा की महिला ने एसएसपी ऑफिस के बाहर जूतों से पिटाई कर दी। वहीं दरोगा ने भी महिला पर हाथ उठाया। उसे धक्का देकर गिरा दिया। महिला के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला एक मामले में ढाई साल से परेशान है। उसने दरोगा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला के एक केस से जुड़ा था दरोगा

जानकारी के मुताबिक वीडियो में दिख रहा दरोगा पहले एक अन्य थाने में तैनात था। वहां की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। बाद में उसे छोड़ दिया। महिला ने थाना पुलिस से मामले की शिकायत की। महिला का आरोप है कि वीडियो में दिख रहा दरोगा उसके मामले की जांच कर रहा था, लेकिन आरोपी पक्ष से साठगांठ करके उसने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा पीड़िता को ही धमका दिया।

---विज्ञापन---

पैसे लेकर मामला रफा-दफा करने का लगाया आरोप

महिला का कहना है कि आरोपी पक्ष के दबंगों से दरोगा मिल गया। उसने पैसे लेकर मामले को रफा-दफा कर दिया। कुछ समय पहले दरोगा का दूसरे थाना क्षेत्र तबादला हो गया। तभी से महिला पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रही है। सोमवार को महिला इसी मामले में एसएसपी कार्यालय पहुंची थी। जहां उसे वहीं दरोगा दिखाई दे गया। दरोगा को देख महिला के जख्म ताजा हो गए। उसने जूता लेकर दरोगा पर हमला कर दिया। दरोगा को अपनी साख बचाना मुश्किल हो गया।

दरोगा ने महिला को धक्का देकर गिरा दिया

महिला ने कई बार दरोगा को जूते मारे। वहीं दरोगा की जूतों से पिटाई देख भीड़ जमा हो गई। दरोगा ने भी महिला पर हाथ छोड़ दिया। उसको कई बार धक्का दिया। वह सड़क पर गिर गई। इससे उसके हाथ और पैर में चोट आई हैं। घटना की जानकारी होने पर एसएसपी कार्यालय से पुलिस कर्मी दौड़कर बाहर आए और जैते-तैसे महिला को काबू किया। जानकारी के मुताबिक महिला को हिरासत में लिया है। वहीं मौके पर किसी ने दरोगा की जूतों से पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 30, 2022 01:11 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.