Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

‘एक भी मुल्ला नहीं बोलेगा…’ सिंचाई अधिकारी पर भड़के बीजेपी सांसद सतीश गौतम, वीडियो वायरल

अलीगढ़ से बीजेपी सांसद सतीश गौतम का सिंचाई अधिकारी से बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. विपक्ष ने बीजेपी सांसद को घेरते हुए कई तरह के सवाल खड़े किए हैं.

Author
Written By: Varsha Sikri Updated: Feb 8, 2026 10:03
BJP MP Satish Gautam Viral Video
Credit: Social Media

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद सतीश गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सांसद एक सिंचाई विभाग के अधिकारी पर भड़कते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है. मामला अलीगढ़ में एक सरकारी नाले पर अतिक्रमण से जुड़ा हुआ है. सांसद सतीश गौतम का आरोप है कि सिंचाई विभाग के अधिकारी अवैध कब्जा हटाने में लापरवाही बरत रहे हैं. इसी को लेकर सांसद और विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के बीच बहस हो गई.

ये भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP में अब बिना PAN कार्ड के नहीं होगी रजिस्ट्री

---विज्ञापन---

सिंचाई अधिकारी से क्या बोले BJP सांसद?

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सांसद सतीश गौतम अधिकारी पर दबाव बनाते हुए ऊंची आवाज में बात कर रहे हैं. वो कह रहे है- ”कोई प्रॉब्लम आ रही है. कोई बात ही नहीं है. पंछी भी जब उड़ेगा जब इजाजत ले लेगा. अलीगढ़ के सांसद हम हैं. तुम्हें डर लग रहा है यार. सांसद होने के बाद भी खुद नहीं पा रही. एक मुल्ला नहीं बोलेगा ये मेरी गारंटी है.” उन्होंने कहा कि जब तक वो सांसद हैं, तब तक इलाके में गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सांसद के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

विपक्ष ने बीजेपी नेता पर उठाए सवाल

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने नाले पर कब्जे की शिकायत की थी. सांसद शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की. जब कार्रवाई में देरी हुई तो सांसद नाराज हो गए और बातचीत तीखी हो गई. वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने सांसद के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं. विपक्ष का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को अधिकारियों के साथ मर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए. वहीं, बीजेपी समर्थकों का कहना है कि सांसद जनता की समस्या को लेकर सख्ती दिखा रहे थे. फिलहाल इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

ये भी पढ़ें: यूपी SIR में दावे और आपत्तियों की बढ़ी समय सीमा, अब 6 मार्च तक जमा होंगे फॉर्म; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट

First published on: Feb 08, 2026 10:03 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.