हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Alauli (SC) Election Result 2025: अलौली सीट से JDU के राम चंद्रा सदा बने विजेता, RJD के रामबृक्ष सदा को दी पटखनी

Alauli (SC) Election Result 2025: अलौली विधानसभा सीट से जेडीयू के राम चंद्रा सदा विनर बन गए हैं. राम चंद्रा सदा को 93208 वोट्स मिले हैं. वहीं राम चंद्रा ने आरजेडी के रामबृक्ष सदा को 35732 वोट्स से हराया है.

विज्ञापन
अलौली (एससी) सीट पर जीती जेडीयू

Live Updates

15:50 (IST) 14 Nov 2025

Alauli (SC) Election Result 2025: जेडीयू के राम चंद्रा सदा बने विनर

अलौली विधानसभा सीट से जेडीयू के राम चंद्रा सदा विनर बन गए हैं. राम चंद्रा सदा को 93208 वोट्स मिले हैं. वहीं राम चंद्रा ने आरजेडी के रामबृक्ष सदा को 35732 वोट्स से हराया है.

15:39 (IST) 14 Nov 2025

Alauli (SC) Election Result 2025: अलौली में जेडीयू राम चंद्रा सदा की पकड़ मजबूत

अलौली विधानसभा सीट से जेडीयू के राम चंद्रा सदा पहले नंबर पर बने हुए हैं. रामचंद्रा सदा 35301 वोट्स से आगे है.

13:09 (IST) 14 Nov 2025

Alauli (SC) Election Result 2025: जेडीयू के राम चंद्रा सदा कितने आगे?

अलौली सीट से जेडीयू के राम चंद्रा सदा अभी भी आगे बने हुए हैं. राम चंद्रा सदा आरजेडी के रामबृक्ष सदा से 13625 वोट्स आगे हैं.

10:17 (IST) 14 Nov 2025

Alauli (SC) Election Result 2025: अलौली सीट से जेडीयू के रामचंद्र सदा आगे

अलौली विधानसभा सीट से जेडीयू के रामचंद्र सदा आगे हैं. आरेडी के रामबृक्ष सदा 5357 वोट्स से पीछे हैं.

08:26 (IST) 14 Nov 2025

Alauli (SC) Election Result 2025: मतगणना हुई शुरू

बिहार की अलौली सीट पर भी मतगणना शुरू हो गई है. इस सीट पर अभिषेक कुमार और रामबृक्ष सदा चुनावी मैदान में उतरे हैं.

07:24 (IST) 14 Nov 2025

Alauli (SC) Election Result 2025: पिछली बार 2020 में कौन जीता था चुनाव?

साल 2020 में अलौली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के रामबृक्ष सदा ने अपनी जीत हासिल की थी. रामवृक्ष सदा को 47,183 वोट्स मिले थे और वो 2,773 वोट्स से चुनाव जीत गए थे.

06:36 (IST) 14 Nov 2025

Alauli (SC) Election Result 2025: कब हुए थे चुनाव?

बिहार की अलौली (SC) सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे. राष्ट्रीय जनता दल के रामबृक्ष सदा चुनावी मैदान में उतरे हैं. वहीं इनके साथ जन सुराज पार्टी के अभिषेक कुमार भी मैदान में खड़े हैं.

Alauli (SC) Election Result 2025: बिहार के खगड़िया जिले की अलौली (एससी) सीट पर जेडीयू के राम चंद्रा सदा ने अपनी जगह बना ली है. राम चंद्रा सदा 93208 वोट्स से जीत गए हैं. वहीं राम चंद्रा सदा ने आरजेडी के रामबृक्ष सदा को 35732 वोट्स से हरा दिया है. साल 2020 में आरजेडी के रामबृक्ष सदा ने इस सीट पर अपनी जीत दर्ज कराई थी.

वहीं इस बार रामबृक्ष सदा को मुंह की खानी पड़ी है. बता दें इस सीट पर पहले चरण यानी 6 नवंबर को चुनाव हुए थे.अलौली विधानसभा सीट पर आरजेडी और जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों में कांटे की टक्कर देखने को मिली.

यहां पढ़ें बिहार की 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

2025 के नतीजे

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
राम चंद्रा सदाजेडीयू93208
रामबृक्ष सदाआरजेडी57476

चुनाव में खड़े उम्मीदवारों की बात करें तो राष्ट्रीय जनता दल के रामबृक्ष सदा चुनावी मैदान में उतरे थे. वहीं इनके साथ जन सुराज पार्टी के अभिषेक कुमार भी मैदान में खड़े थे. इन दोनों उम्मीदवारों के साथ-साथ चुनावी रेस में बहुजन समाज पार्टी के दशरथ राम, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के यश राज और जेडीयू के राम चंद्र सदा भी एक-दूसरे के सामने चुनावी मैदान में थे. इन उम्मीदवारों में से अभिषेक कुमार और रामबृझ सदा के बीच जीतने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली.

यहां पढ़ें 243 सीटों के नतीजे: ECI Bihar Chunav Result 2025 LIVE Updates

विज्ञापन

2020 में क्या थे नतीजे?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
रामबृक्ष सदाराष्ट्रीय जनता दल47,183
साधना देवीजेडीयू 44,410
राम चंद्र सदालोक जनशक्ति पार्टी26,386

साल 2020 में अलौली विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के रामबृक्ष सदा ने अपनी जीत हासिल की थी. रामवृक्ष सदा को 47,183 वोट्स मिले थे और वो 2,773 वोट्स से चुनाव जीत गए थे. वहीं दूसरी पोजिशन पर जेडीयू की साधना देवी थीं और उन्हें 44,410 वोट मिले थे. इन दोनों के साथ-साथ तीसरे नंबर पर 26,386 वोट हासिल कर लोक जनशक्ति पार्टी के राम चंद्र सदा थे.

2015 में किसने जीता था ताज?

उम्मीदवार का नामपार्टी का नामवोट
चंदन कुमारराष्ट्रीय जनता दल70,519
पशुपति कुमार पारस लोक जनशक्ति पार्टी46,049
मनाजे सदाभारतीय कम्युनिस्ट पार्टी7,087

2015 में राष्ट्रीय जनता दल के चंदन कुमार ने अलौली सीट पर जीत हासिल की थी. इस दौरान चंदन कुमार को 70,519 वोट्स मिले थे. चंदन इस दौरान 24,470 वोट्स से आगे थे. दूसरे नंबर पर लोक जनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस थे और उन्हें 46,049 वोट मिले थे. वहीं तीसरे नंबर पर 7,087 वोट हासिल कर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मनाजे सदा ने अपनी जगह बनाई थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola