नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विधायक अमानतुल्लाह खान के घर से एसीबी को कुछ नहीं मिला है। ऐसे में अब तरह-तरह का झूठ फैलाया जा रहा है। एसीबी अधिकारियों के वीडियो से साबित हो रहा है कि अमानतुल्लाह खान के घर से कुछ नहीं मिला। विधायक के दोनों घरों से पैसा, हथियार, सोना, बेनामी संपत्ति सहित कुछ नहीं मिला है।
इसके अलावा दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज की गई तीन एफआईआर में से किसी का भी “आप” विधायक से कोई संबंध नहीं है। एसीबी ने झूठी खबर मीडिया में चलवाई कि आप विधायक के घर से नगदी और कारतूस मिला है। उन्होंने कहा कि किसी ज्वैलर के यहां से गोल्ड-कैश मिलने पर उसे मंत्री सत्येंद्र जैन की फ़ोटो के साथ चलवा दिया, ताकि आप को बदनाम किया जा सके।
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को झूठे मामले में फंसाने के लिए आतुर सीबीआई-ईडी 100 जगह छापे मार चुकी है। केंद्र की भाजपा सरकार की तरफ से सभी जांच एजेंसियां बैटिंग कर रही हैं। आम आदमी पार्टी की गुजरात में बढ़ती लोकप्रियता से डर कर भाजपा ऐसे काम कर रही है।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक सौरभ भारद्वाज ने पार्टी मुख्यालय में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया। विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कई महीनों से केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी खास तरीके से जांच एजेंसियों का इस्तेमाल करके झूठ पर पूरी इमारत बनाने की कोशिश में लगी है। इन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित कई लोगों के घर छापा मारा। पहले दिन ईडी खबर प्लांट करती है कि जिनपर छापा मारा, उनसे साढ़े तीन करोड़ रुपये की रिकवरी बताई।
लेकिन उनका सत्येंद्र जैन से क्या लेने देना था? ये ईडी ने नहीं बताया। कुछ दिनों बाद सत्येंद्र जैन और एसोसिएट्स के नाम पर खबर चलाने लगे। एसोसिएट वह होता है जिससे कोई लेनादेना होता है। कई बार भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता से बहस हुई कि आप मुझे ये बता दीजिए कि जिसके घर पैसा मिला वह सत्येंद्र जैन का कौन-सा रिश्तेदार था? अगर बिजनेस पार्टनर था तो बती दो कि कौन से बिजनेस में पार्टनरशिप थी।
लेकिन ईडी के पास इस बात का कोई जवाब नहीं था। केवल झूठ पर ही पूरी इमारत खड़ी की गई। अब कोर्ट में भी यही हो रहा है। जब कोर्ट ईडी से पूछता है कि क्या क्रिमिनेलिटी है तो उनके पास इसका कोई जवाब नहीं है। कई बार ईडी के वकील कोर्ट से समय मांग चुके है। वह यह साबित करने में नाकाम है कि सत्येंद्र जैन ने क्या गैर-कानूनी काम किया है। कोर्ट की ओर से बार-बार पूछा जा रहा है।
इसके बाद ईडी ने मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मारा। उनके गांव समेत 30 अन्य जगहों पर भी छापा मारा। उनका लॉकर ढूंढने पर भी कुछ नहीं मिला। एक रुपया गैर-कानूनी नहीं मिला और न ही गैर-कानूनी संपत्ति के कागजात मिले। अब केवल परसेप्शन बनाया जा रहा है कि अभी नहीं मिला, लेकिन मिलेगा। पिछले दो सप्ताह में ईडी की ओर से एक्साइज के मामले में करीब 100 जगहों पर छापे मारे जा चुके है, लेकिन अभी तक इन्हें कुछ नहीं मिला।
आम आदमी पार्टी के विधायक अमातुल्लाह खान के दोनों घरों पर क्ष न कोई पैसा मिला, न कोई कारतूस और कोई अन्य गैर-कानूनी चीज नहीं मिली। इसके केंद्र सरकार ने शोर मचा रखा है कि अमानतुल्लाह के यहां ये मिल गया, अमानतुल्लाह के यहां वो मिल गया। मैंने पूछा कि अगर अमानतुल्लाह के घर बंधूक या पैसा मिला है तो क्या आपने कोई एफआईआर दर्ज की? मैंने इस संबंध में एसीबी से बात की। उन्होंने कहा कि दो अलग अलग लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक एफआईआर हामिद अली खान नाम के व्यक्ति पर दर्ज की गई है और दूसरी कौशर इमाम सिद्दकी पर दर्ज की गई है।
क्रिमिनल लॉ के तहत आप किसी व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर चाहे कुछ भी ढूंढ लीजिए, लेकिन आप उसे किसी दूसरे व्यक्ति के साथ कैसे एसोसिएट कर सकते हैं। जब व्यक्ति बिजनेस नहीं कर रहा है तो कैसे उसका बिजनेस पार्टनर किसी को भी बना सकते है? अमानतुल्लाह खान का कोई बिजनेस नहीं है। इसके बावजूद कह रहे हो कि उनके बिजनेस पार्टनर के घर ये चीजें मिली हैं।
उन्होंने कहा कि अगर कोई बिजनेस पार्टनर है तो भी क्या आप किसी बिजनेस पार्टनर के क्रिमिनल एक्ट को आप किसी दूसरे से जोड़ सकते हो? पति और पत्नी के बीच भी अगर पति ने कोई अपराध किया है तो उसमें पत्नी तक को भी नहीं जोड़ सकते हो। सिर्फ हताशा और डेस्पीरेशन के चलते यह सब किया जा रहा है। जिस अमानतुल्लाह के घर पर एसीबी ने छापा मारा है वो कोई नया मामला नहीं है। यह 2 साल 9 महीने पुरानी एफआईआर है, जो जनवरी 2020 में दर्ज हुई थी।
इस एफआईआर के चलते आप किसी को पूछताछ के लिए बुलाते हो और पीछे से कई जगहों पर छापे मार देते हो। अमानतुल्लाह के घर छापेमारी में कुछ नहीं मिला, फिर भी भाजपा एसीबी के माध्यम से खबर प्लांट करती है कि अमानतुल्लाह के करीबी लोगों व एसोसिएट्स के पास मिला है। दो दिन बाद यह खबर प्लांट होगी कि अमानतुल्लाह के घर मिला। जांच एजेंसियां केवल भारतीय जनता पार्टी की बैटिंग कर रही है। भाजपा के झूठ को चला सके और पैसे की गड्डी और बंधूक के साथ आम आदमी पार्टी को बदनाम कर सके, इसकी तैयारी एसीबी कर रही है। यही काम ईडी औऱ सीबीआई भी करती है।
विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी और सीबीआई इतनी हताश हो चुकी है कि अब वो पूरी दिल्ली में छापे मार रही है ताकि किसी के यहां तो कुछ मिलेगा। जिस किसी के यहां भी कुछ मिलेगा तो वो कह देगें कि ये मनीष सिसोदिया का है। किसी के यहां पर भी चाहे कैश, बंदूक मिल जाए, वो मनीष सिसोदिया जी का हो जाएगा।
क्योंकि भाजपा ने अब यह नया ट्रेंड आम आदमी पार्टी से घबरा कर शुरू किया है। गुजरात में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से डरकर भाजपा इस तरह के डेस्परेट काम कर रही है। पुलिस व एसीबी से पता कर लीजिएगा, अमानतुल्लाह खान घर पर नहीं थे लेकिन उनकी पत्नी ने एक वीडियो भेजा है। जब एसीबी के लोग उनके घर छापा मारने के बाद बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने यह वीडियो बनाया।
उसमें वह पूछते हैं कि ये अमानतुल्लाह का घर है आपकी तसस्ली हो गई? एसीबी वाले कह रहे है कि हां, जी हो गई। ऑडियो में यह बात साफ है कि एसीबी को अमानतुल्लाह खान के घर पर कुछ नहीं मिला। अगर यह वीडियो न होती तो हमें भी शायद ऐसा यकीन करना पड़ता कि पता नहीं अमानतुल्लाह के घर क्या मिला है। पुलिस ने कल तीन एफआईआर दर्ज की है। एक किसी हामिद अली के घर पर, जिसका अमानतुल्लाह से कोई लेनादेना नहीं है और न ही बिजनेस पार्टनर है। दूसरी कौशर इमाम सिद्दकी और तीसरी ऑब्स्ट्रक्शन ऑफ एसीबी स्टाफ। एसीबी वाले अमानतुल्लाह खान के घर से निकलते हुए कह रहे है कि आपका बहुत बहुत धन्यावाद। पुलिस ने पूरे सहयोग के साथ तलाशी ली और बकायदा तमीज से उनसे पूछा जा रहा है कि कुछ मिला तो नहीं या कोई दिक्कत तो नहीं। उन्होंने कहा कि नहीं, आपका बहुत बहुत धन्यावाद।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
35 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
44 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
48 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
55 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines