---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

WTC Final 2023 से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, दोहरा शतक जड़ने वाला ये विकेटकीपर बल्लेबाज IPL में चोटिल

WTC Final 2023: इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम में केएल राहुल की जगह रिप्लेसमेंट के रुप में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। उन्हें आईपीएल 2023 के क्वालिफायर 2 […]

---खबर नीचे जारी है---

WTC Final 2023: इंग्लैंड में खेले जाने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टीम में केएल राहुल की जगह रिप्लेसमेंट के रुप में शामिल किए गए विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन चोटिल हो गए हैं। उन्हें आईपीएल 2023 के क्वालिफायर 2 के दौरान आंख पर इंजरी हो गई है।

ऐसे चोटिल हुए ईशान किशन

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच दूसरा क्वालिफायर खेला गया। इसमें मुंबई इंडियंस को हार तो मिली ही साथ ही टीम के कई खिलाड़ी भी चोटिल हो गए। इन सब में सबसे गंभीर चोट विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन को लगी। गुजरात टाइटंस की पारी के 16वें ओवर के बाद घटी। क्रिस जॉर्डन अपना ओवर पूरा करने के बाद कैप पहन रहे थे, इस दौरान उनके बगल से गुजर रहे ईशान किशन की आंख पर इंग्लिश गेंदबाज की कोहनी लग गई। जॉर्डन से टकराने के बाद किशन मैदान पर ही बैठ गए। इस दौरान फिजियो मैदान पर आए और जब उन्हें सब ठीक नहीं लगा तो वह इस सलामी बल्लेबाज को मैदान से बाहर ले गए।

बल्लेबाजी नहीं करने आए किशन

ईशान किशन को लगी चोट इतनी गहरी थी कि वे इसके बार पूरे मैच से ही बाहर हो गए। किशन दूसरी इनिंग में बल्लेबाजी भी करने नहीं आए और उनकी जगह विष्णु विनोद को कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर शामिल किया गया।मैच खत्म होने के बाद ईशान किशन बाकी खिलाड़ियों के साथ मैदान पर हाथ मिलाते जरूर नजर आए, मगर अभी तक उनकी चोट पर कोई अधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

किशन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वे केएल राहुल के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किए गए थे। अगर उनकी यह चोट गंभीर पाई जाती है तो टीम इंडिया के लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। किशन ने भारत के लिए अब तक एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। हालांकि वनडे में उनके नाम एक दोहरा शतक है। उनका डोमेस्टिक का रिकॉर्ड भी अच्छा है।

---खबर नीचे जारी है---

WTC Final 2023 के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत (विकेट कीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

 

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 27, 2023 12:29 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola