ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, सिकंदर रजा संभालेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. आगामी सीरीज के लिए जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने अपना कप्तान बदल दिया है और टीम की कमान सिकंदर रजा को मिली है.

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम/ Image Source: Zimbabwe Cricket

जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम/ Image Source: Zimbabwe Cricket

ZIM vs AUS: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम लंबे समय बाद जिम्बाब्वे की सरजमीं पर वनडे सीरीज खेलने वाली है. ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. सीरीज का पहला मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाना है. जिम्बाब्वे ने इसके लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. सिकंदर रजा को कप्तानी मिली है, साथ ही कई खिलाड़ियों की वापसी भी हुई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम लगभग 1 दशक बाद जिम्बाब्वे की धरती पर वनडे सीरीज खेलने वाली है.

विज्ञापन

दो खिलाड़ियों की हुई वापसी

जिम्बाब्वे ने टीम में दो अनुभवी खिलाड़ियों ब्रेंडन टेलर और ग्रेम क्रेमर की वापसी हुई है. दोनों खिलाड़ियों के आने से जिम्बाब्वे की टीम को मजबूती मिली है. टॉप आर्डर में ब्रायन बेनेट, बेन करन और इनोसेंट काइया मोर्चा संभालते हुए नजर आने वाले हैं. तेज गेंदबाजी विभाग में भी कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिसमें ब्लेसिंग मुजरबानी ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी और अर्नेस्ट मसुकु जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं. इसके अलावा स्पिन विभाग का जिम्मा ग्रेम क्रेमर, वेलिंगटन मसाकाद्जा रयान बर्ल और वेस्ली मधेवेरे को दिया गया है.

विज्ञापन

15 सितंबर से सीरीज का आगाज होगा, दूसरा मुकाबला 18 सितंबर को खेला जाना है. वहीं, तीसरा मुकाबला 20 सितंबर को खेला जाना है. ODI सीरीज के तीनों मुकाबले हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. जिम्बाब्वे को अपने घर में ही कड़ी चुनौती मिलने वाली है. आगामी वर्ल्ड कप 2027 को देखते हुए जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भिड़ने वाली है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आखिरी बार जिम्बाब्वे की धरती पर वनडे मैच साल 2014 में खेला था. तब ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज खेली गई थी. अब लगभग 12 साल बाद ऑस्ट्रेलिया टीम जिम्बाब्वे की धरती पर वनडे मैच खेलेगी.

विज्ञापन

सिकंदर रजा होंगे कप्तान

ऑस्ट्रेलियाई सीरीज में नियमित कप्तान रिचर्ड नगारवा नहीं खेलेंगे, ऐसे में कप्तानी सिकंदर रजा को दी गई है, जो एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं. नगारवा को पीठ के निचले हिस्से में चोट लग गई थी, जिससे वह अभी उबर रहे हैं. वहीं तेज गेंदबाज तनाका चिवांगा भी एड़ी की चोट के कारण दल में अपनी जगह नहीं बना सके. दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक्शन में नहीं दिखेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI सीरीज के लिए जिम्बाब्वे की टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), बेन करन, ब्लेसिंग मुजरबानी, ब्रैड इवांस, ब्रेंडन टेलर, ब्रायन बेनेट, क्रेग एर्विन, अर्नेस्ट मसुकु, ग्रेम क्रेमर, इनोसेंट काइया, न्यूमैन न्यामहुरी, रयान बर्ल, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा और वेस्ली मधेवेरे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ