Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
WTC 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 7 जून 2023 से इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है। विश्व की टॉप टीमों के बीच जब भी टेस्ट क्रिकेट का मुकबला होता है तो सभी की निगाहें रविचंद्रन अश्विन की ओर रहती हैं। अश्विन के आंकड़े कंगारुओं के खिलाफ इतने बेहतरीन हैं कि विपक्षी टीम के बल्लेबाज भी उनसे खौंफ खाते हैं। इस मैच में अगर अश्विन तीन विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वे एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर लेंगे।
टीम इंडिया के स्पिनर रविचंद्रन अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अगर 3 विकेट ले लेते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लेंगे। अब तक केवल अनिल कुंबले और हरभजन सिंह ही भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 700 से अधिक विकेट ले पाए हैं। ऐसे में वे एक खास क्लब में अपनी जगह बना लेंगे।
1. अनिल कुंबले – 956 विकेट
2. हरभजन सिंह – 711 विकेट
3. रविचंद्रन अश्विन – 697 विकेट
4. कपिल देव – 687 विकेट
रविचंद्रन अश्विन भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं। अश्विन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अब तक 92 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 23.93 की औसत से 474 विकेट झटके हैं। वहीं स्पिनर ने वनडे में भी अपना जलवा बिखेरा है और 113 मुकाबलों में 151 विकेट झटके हैं। टी20 में कैरम बॉल स्पेशलिस्ट ने 65 मुकाबलों में 72 विकेट अपने नाम किए हैं।
रविचंद्रन अश्विन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अश्विन ने 22 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 28.36 की औसत से 114 विकेट लिए हैं।उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/103 का रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।