---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

World Cup Qualifier: मैच के बाद हरारे स्पोर्ट्स क्लब में लगी आग, ICC ने जांच-पड़ताल के बाद लिया ये फैसला

नई दिल्ली: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार की रात आग लग गई। ये स्टेडियम वनडे विश्व कप क्वालीफायर मैचों की मेजबानी कर रहा है। आग लगने की घटना पर अधिकारियों का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि धमाके के बावजूद मैदान को कोई नुकसान नहीं हुआ। ICC की सुरक्षा टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार की रात आग लग गई। ये स्टेडियम वनडे विश्व कप क्वालीफायर मैचों की मेजबानी कर रहा है। आग लगने की घटना पर अधिकारियों का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि धमाके के बावजूद मैदान को कोई नुकसान नहीं हुआ। ICC की सुरक्षा टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट द्वारा किए गए निरीक्षण ने टूर्नामेंट के लिए इसके उपयोग को मंजूरी दे दी है।

दूर-दूर तक फैलीं लपटें

जिम्बाब्वे की नीदरलैंड पर छह विकेट से जीत हासिल करने के लगभग छह घंटे बाद मैदान के दक्षिणी छोर पर आग की लपटें देखी गईं। रिपोर्ट के अनुसार, मुख्य रूप से कैसल कॉर्नर पर आग लगी। हालांकि आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। एक वीडियो में दिखाया गया है कि आग की लपटें जमीन के बाहर पेड़ों तक पहुंचती हैं। लपटें स्टैंड के करीब भी पहुंच जाती हैं। जानकारी के अनुसार, फायर ब्रिगेड ने तुरंत एक्शन लेते हुए स्टैंड को नुकसान पहुंचाने से पहले आग बुझा दी।

---विज्ञापन---

मैदान को इस्तेमाल के लिए दी गई हरी झंडी

बुधवार को मैदान का निरीक्षण किया गया। इसके बाद इसे दर्शकों के लिए सुरक्षित बताते हुए हरी झंडी दे दी गई। कोविड -19 प्रतिबंध खत्म होने के बाद से ही इस स्टेडियम में कई मैचों के दौरान भीड़ देखी गई है। पिछले रविवार को नेपाल के खिलाफ जिम्बाब्वे का मैच हाउसफुल रहा था। मंगलवार को नीदरलैंड के खिलाफ भी स्टेडियम खचाखच भरा रहा। वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को होने वाले कड़े मुकाबले में भी भारी भीड़ की उम्मीद की जा रही है। कुल मिलाकर, तीन और ग्रुप मैच, चार सुपर सिक्स गेम और फाइनल हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना बाकी है। फाइनल मुकाबला करने वाली दो टीमें इस साल होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भी क्वालीफाई करेंगी।

First published on: Jun 21, 2023 11:02 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola