News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
World Cup 2023, Reserve Day And Super Over Rules: भारत में वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आगाज हो चुका है। इस क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत हो रही है पिछले वर्ल्ड कप के फाइनलिस्ट इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले से। यह मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट ग्राउंड, अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। अब टूर्नामेंट शुरू हो चुका है तो जानते हैं कि इसमें क्या कुछ खास नियम होने वाले हैं। सबसे ज्यादा नजरें होंगी बारिश के नियम यानी रिजर्व डे के ऊपर। इसके अलावा इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुए पिछले वर्ल्ड कप के फाइनल में सुपर ओवर ने काफी विवाद खड़ा किया था। तो सुपर ओवर टाई होता है तो उसके नियम भी इस बार बदल चुके हैं।
अब विस्तार से जानेंगे कि आखिर इस बार इन नियमों में क्या बदलाव किए गए हैं। पहले सभी को बता दें कि रिजर्व डे सिर्फ नॉकआउट मुकाबलों के लिए रखे गए हैं। यानी दोनों सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में अगर बारिश खलल डालती है तो रिजर्व डे पर मुकाबला वहीं से शुरू होगा जहां से पहले दिन समाप्त हुआ था। जबकि ग्रुप स्टेज में होने वाले सभी मैचों में अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द हुआ तो दोनों टीमों को बराबर-बराबर अंक दिए जाएंगे। अगर सुपर ओवर की बात करें तो सुपर ओवर टाई होने के बाद अब बाउंड्री के आधार पर मैच का फैसला नहीं होगा, इसके नियम भी आईसीसी ने बदल दिए थे।
अब आपको बताते हैं कि रिजर्व डे के नियम क्या हैं। सबसे पहले यह कि रिजर्व डे पर मुकाबला तब ही जाएगा जब मेन डे पर किसी भी स्थिति में मैच नहीं हो सकेगा। आखिरी कोशिश 20-20 ओवर के मैच तक को करवाने की होगी। फिर भी मैच अगर नहीं हो पाता है तो उसे रिजर्व डे तक ले जाया जाएगा। इस दिन मैच की शुरुआत वहीं से होगी जहां पर पहले दिन खत्म हुआ था। अगर रिजर्व डे पर भी नॉकआउट मैच का नतीजा नहीं निकलता है तब क्या होगा यह बेहद दिलचस्प है। अगर सेमीफाइनल मैच रिजर्व डे पर नहीं हो पाया तो ग्रुप स्टेज में बेहतर पोजीशन वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी। अगर फाइनल में भी रिजर्व डे पर मैच नहीं हो पाया तो दोनों फाइनलिस्ट को संयुक्त विजेता घोषित किया जाएगा।
अगर पिछले वर्ल्ड कप की बात करें तो फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच था। यह मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर तक गया था। अंत में सुपर ओवर भी टाई हो गया था जिसके बाद मैच में सबसे ज्यादा बाउंड्री मारने के आधार पर इंग्लैंड को विजेता घोषित किया गया था। पर इस बार ऐसा नहीं होगा। अगर सुपर ओवर इस वर्ल्ड कप में टाई होता है तो इसे बढ़ाया जाता रहेगा। अगर एक ओवर में मैच नहीं निकला तो फिर एक ओवर का सुपर ओवर होगा। इस तरह यह बढ़ता जाएगा जब तक नतीजा नहीं निकलेगा।
यह भी पढ़ें:-
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।