ODI World Cup 2023: फैंस ध्यान दें! स्टेडियम में नहीं ले जा सकेंगे पानी की बोतल, जानें मोबाइल और नेशनल फ्लैग का नियम

ODI World Cup 2023 ENG vs NZ: Ahmedabad Narendra Modi Stadium

ODI World Cup 2023 ENG vs NZ: Ahmedabad Narendra Modi Stadium (file Photo)

ENG vs NZ ODI World Cup 2023 Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है। वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच दोपहर 2 बजे से होगा। वर्ल्ड कप के रोमांच में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस ने अहमदाबाद में विशेष व्यवस्था की हैं। स्टेडियम और आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर रहेगी। विश्व कप की सुरक्षा व्यवस्था पर अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने बड़ी जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

3500 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी रहेंगे मौजूद

जीएस मलिक के अनुसार, वर्ल्ड कप की सुरक्षा के लिए तीन एडिशनल कमिश्नर, 13 डीसीपी रैंक और 18 एसीपी शामिल रहेंगे। करीब 3500 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों का बंदोबस्त में उपयोग किया जा रहा है। इसके अलावा 500 होमगार्ड भी मौजूद रहेंगे। हमने ट्रैफिक का भी डायवर्जन किया है। इसकी सूचना सोशल मीडिया पर जारी कर दी है।

विज्ञापन

https://twitter.com/ANI/status/1709622421211472191

पानी की बोतल नहीं ले जा सकेंगे फैंस 

इस दौरान दर्शकों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। फैंस पानी की बोतल नहीं ले जा सकेंगे क्योंकि इसे फेंकने से माहौल खराब हो सकता है। वहीं खाने-पीने का सामान भी अंदर अलाउ नहीं होगा। नेशनल फ्लैग ले जाने की अनुमति रहेगी, लेकिन उनमें स्टिक अलाउड नहीं होगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/ICC/status/1709551247735329066

विज्ञापन

मोबाइल ले जाने की अनुमति रहेगी

कमिश्नर ने आगे कहा- मोबाइल ले जाने की अनुमति रहेगी। इसके अलावा कोई भी सामान नहीं ले जा सकेंगे। इसके अलावा हमारे पास किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। बम डिस्पोजल स्क्वाड की टीमें, क्यूआरटी, वज्र वाहन मौजूद रहेंगे। वहां ड्रिल का भी रिहर्सल चल रहा है।

विज्ञापन

बहरहाल, वर्ल्ड कप का रोमांच फैंस के सिर चढ़ने वाला है। इसमें कोई दोराय नहीं है। भारत का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 8 अक्टूबर को होगा। विश्व कप के तहत 10 टीमों के बीच देश के 10 स्टेडियम में 48 मैच खेले जाएंगे। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में होगा। जबकि फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ