ENG vs NZ: 'नरेंद्र मोदी स्टेडियम' का क्या है सर्वाधिक और न्यूनतम स्कोर, अधिकतम स्कोर चेज भारत के नाम

ODI World Cup 2023

ENG vs NZ First World Cup Match: आईसीसी विश्व कप का पहला मुकाबला आज यानी 5 अक्टूबर को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने वाला है। यह मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं इस पिच की रिपोर्ट। टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने में फायदा है या फिर गेंदबाजी करने में, यहां पढ़ें पिच से जुड़ी तमाम रिपोर्ट।

विज्ञापन

इस मैदान पर हो चुके हैं 28 मैच

मैच खेले जा चुके हैं। यहां जो टीमें बल्लेबाजी करती है, उनरेंद्र मोदी स्टेडियम में अभी तक कुल 28सका जीतने का चांस अधिक होता है। इस स्टेडियम पर 16 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमें जीती है। वहीं, 12 मुकाबले पहले गेंदबाजी करने वाली टीमें जीती है। इससे साफ है कि अगर यहां टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने में ही फायदा है। यहां टोटल स्कोर की बात करें, तो पहली पारी में औसत स्कोर 235 रन है। जबकि दूसरी पारी में औसत स्कोर सिर्फ 203 रन का है। इससे आप समझ ही सकते हैं कि यहां दूसरी पारी में रन बनाना कठिन हो जाता है।

विज्ञापन

सर्वाधिक स्कोर चेज भारत के नाम

बता दें कि नरेंद्र मोदी स्टेडिम पर अभी तक का सर्वाधिक स्कोर साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ बनाया है। अफ्रीका ने यहां 50 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर 365 रन बना डाले थे। वहीं, सबसे कम रन बनाने का रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम है। जिम्बाब्वे ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे मुकाबवले में 10 विकेट खोकर सिर्फ 85 रन बनाए थे। वहीं, इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर भारत ने चेज किया है। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चेज करते हुए 325 रन बनाए थे। इसके अलावा यहां सबसे कम स्कोर वेस्टइंडीज ने डिफेंड किया है। इंडीज ने भारत के खिलाफ 196 रन का बचाव कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ