UAE vs NZ: 'जरा भी हैरान नहीं हूं...', न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ने करारी हार पर दिया बड़ा बयान

UAE vs NZ Mark Chapman

UAE vs NZ Mark Chapman

विज्ञापन

UAE vs NZ 2nd T20i: यूएई और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में यूएई ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। यूएई ने महज 15.4 ओवर में न्यूजीलैंड की टीम को करारी शिकस्त देकर इतिहास रचा। ये यूएई की कीवी टीम के खिलाफ पहली जीत थी। न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम की हार के बाद क्रिकेटप्रेमी हैरान हैं, लेकिन खुद उसके बल्लेबाज को जरा भी आश्चर्य नहीं है।

एसोसिएट क्रिकेट लगातार मजबूत हो रहा है

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने हार के बाद कहा- ”पहले दो मैचों में हमने यूएई में जो देखा उससे आश्चर्यचकित नहीं हूं। चैपमैन ने 46 में से 63 रन बनाए, लेकिन न्यूजीलैंड का स्कोर पर्याप्त नहीं था।” चैपमैन ने आगे कहा- “एसोसिएट क्रिकेट लगातार मजबूत होता जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया में आयोजित हुए टी20 विश्व कप से इस बात का पता चला कि सहयोगी देशों ने कुछ टेस्ट नेशंस को पीछे छोड़ दिया।”

विज्ञापन

पार्टनरशिप नहीं कर पाए

चैपमैन ने अपनी टीम के प्रदर्शन पर भी बात की। उन्होंने कहा- ”जिस तरह से उन्होंने खेला है, उसे देखकर निश्चित रूप से कोई आश्चर्य नहीं है। यहां कुछ बहुत मजबूत स्थानीय टूर्नामेंटों में उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। मुझे लगता है कि पहले गेम की तरह ही हमने पूरे समय विकेट खोए और कोई पार्टनरशिप नहीं कर पाए। इसी तरह की थीम दूसरे मैच में भी देखने को मिली। जहां हमें एक स्कोर बनाना था, लेकिन यह उस विकेट पर पर्याप्त नहीं था।”

विज्ञापन

अयान अफजल खान की तारीफ

वहीं यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने शानदार गेंदबाजी करने वाले अयान अफजल खान की तारीफ की। अयान ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वसीम ने कहा- “वह भविष्य के यूएई स्टार हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि वह कभी भी दबाव नहीं लेता, चाहे वह किसी भी क्रिकेटर के खिलाफ गेंदबाजी कर रहा हो। “हम टेस्ट खेलने वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर बेहद खुश हैं। हमारे गेंदबाजों ने शानदार काम किया। इसके बाद हमारे बल्लेबाज मैच खत्म करने में सफल रहे। उम्मीद है कि हम कल भी जीतने में सफल रहेंगे।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ