---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 World Cup 2022: भारत की जीत से गदगद हुई नीदरलैंड, इस बड़े टूर्नामेंट में मिल गई डायरेक्ट एंट्री

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में सुपर-12 राउंड समाप्त हो चुका है और सेमीफाइनल की चारों टीमें सिलेक्ट हो चुकी हैं। सुपर-12 स्टेज का आखिरी दिन काफी रोमांचक रहा। जहां एक तरफ नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीम […]

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) में सुपर-12 राउंड समाप्त हो चुका है और सेमीफाइनल की चारों टीमें सिलेक्ट हो चुकी हैं। सुपर-12 स्टेज का आखिरी दिन काफी रोमांचक रहा। जहां एक तरफ नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका जैसी बड़ी टीम को हरा दिया वहीं पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली।

अभी पढ़ें  T20 World Cup 2022: ‘हर कोई पाकिस्तान और भारत को फाइनल में देखना पसंद करेगा’ ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान

---विज्ञापन---

नीदरलैंड्स की टीम ने जीत के साथ जहां दक्षिण अफ्रीका को पहली बार टी20 में हराया, वहीं उसने वर्ल्ड कप के सभी समीकरण बिगाड़कर रख दिए। इसके बाद इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में जब भारत ने जिम्बाब्वे को हरा दिया तो नीदरलैंड की खुशी का ठिकाना न रहा, क्योंकि इस जीत के साथ उसने वह 2024 में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई कर गए थे। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आयोजन वेस्टइंडीज और यूएसए में संयुक्त रूप से किया जाएगा।

गौरतलब है कि आईसीसी के नियमानुसार टी20 वर्ल्ड 2022 के सुपर-12 स्टेज में दोनों ग्रुपों से शीर्ष पर रहने वाली चार-चार टीमों (कुल 8) को अगले टी20 वर्ल्ड कप के लिए सीधे एंट्री मिलनी थी। ऐसे में भारत की जीत से नीदरलैंड टीम की भी किस्मत खुल गई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल मिलाकर 20 टीमें भाग लेने वाली हैं।

---विज्ञापन---

ये 12 टीमें हुई सिलेक्ट

2024 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और यूएसए मेजबान होने के नाते टूर्नामेंट के क्वॉलिफाई कर चुके हैं, जबकि वर्ल्ड कप में टॉप 8 टीमों में भारत, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, न्यूज़ीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका और नीदरलैंड्स ने एंट्री मारी है। वहीं, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने आईसीसी रैंकिंग के तहत अपनी जगह पक्की की है।

अभी पढ़ें ‘टीम खतरनाक हो गई है और शायद ही कोई हमसे भिड़ना चाहेगा’ पाकिस्तानी मेंटर ने भारत, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को चेताया, देखें Video

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 07, 2022 09:11 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola