IND vs WI: वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, जडेजा-सिराज की हुई टीम में वापसी

IND vs WI: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब टीम इंडिया घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाने वाला है.

Team India ODI

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान

IND vs WI: टीम इंडिया 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा. हालांकि इस सीरीज में टीम इंडिया अपनी मुख्य टीम के साथ नहीं उतरी है. एशियन गेम्स 2026 में इसी समय खेला जाना है. ऐसे में 6 से 7 वनडे टीम के अहम खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ इस टीम का हिस्सा नहीं है. जिसके कारण ही चयनकर्ताओं ने दिग्गज रवींद्र जडेजा सहित कई खिलाड़ियों की वनडे फॉर्मेट में वापसी कराई है. 

विज्ञापन

इंडिया की वनडे टीम का हुआ ऐलान 

कप्तान शुभमन गिल के लिए ये सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है. वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस सीरीज में नजर आने वाले हैं. दोनों ही दिग्गज इस सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करके अपने आलोचकों को करारा जवाब देना चाहेंगे. वहीं अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए वनडे टीम का उपकप्तान बना दिया गया है. 

विज्ञापन

इसके अलावा दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अब ध्रुव जुरेल को मौका मिला है. ऋषभ पंत को पीछे छोड़कर जुरेल इस टीम का हिस्सा बने हैं. इसके अलावा नंबर 4 पर बल्लेबाजी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को इस टीम में चांस मिला है. गायकवाड़ भी एक बार फिर से खुद को करना चाहेंगे. इसके अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल की भी वापसी हुई है. दिग्गज रवींद्र जडेजा को भी लंबे समय के बाद वनडे टीम में मौका मिला है. इसके अलावा इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का भी कमबैक हुआ है.

टीम इंडिया में इन 2 खिलाड़ियों को पहली बार मिला मौका 

भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स 2026 के स्क्वाड से निकाल दिया है. दरअसल हार्दिक पांड्या अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में मैनेजमेंट ने रेड्डी को वनडे टीम में शामिल किया है. इसके अलावा स्पिन ऑलराउंडर के रूप में नमन धीर को भी टीम में मौका दिया गया है. घरेलू क्रिकेट में नमन धीर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे. तेज गेंदबाज आकिब नबी को भी इस वनडे टीम में मौका मिला है. हालांकि उनका डेब्यू करना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. नबी इससे पहले जसप्रीत बुमराह की जगह ही टेस्ट टीम का भी हिस्सा बने थे.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत की वनडे टीम 

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान, विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ