Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के पहले मैच में भारत ने रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को धूल चटा दी। इस मैच में विराट कोहली ने धमाकेदार पारी खेली और सभी का दिल जीत लिया। भारत की इस जीत के पीछे टीम की बेहतरीन प्रेक्टिस का भी बड़ा हाथ था। भारत ने मैच से पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जमकर पसीना बहाया था जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
भारतीय टीम सिर्फ इंडिया में ही नहीं जबकि पूरे विश्व में फेमस है। टीम के मैच में तो स्टेडियम भरा रहता ही है टीम की प्रेक्टिस में भी फैंस की भारी भीड़ रहती हैं। मुख्य रुप से ऑस्ट्रेलिया में तो भारतीय टीम जब भी प्रेक्टिस करती है तो फैंस की दीवानगी देखने को ही मिलती है इसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भारतीय टीम के खिलाड़ी मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जमकर पसीना बहा रहे हैं वही बाहर फैंस का ताता लगा हुआ है और वह इंडिया इंडिया चीयर कर रहे हैं।.
अभी पढ़ें – Ind vs Pak: हार को नहीं पचा पा रहा पाकिस्तान, नो बॉल विवाद पर इस दिग्गज ने अंपायर्स पर उठाए सवाल
मैच में पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले विराट कोहली ने मैच से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहाया और बेहतरीन शॉट्स भी खेले। विराट के शॉट्स देखकर फैंस भी बोल रहे थे ग्रेट शॉट विराट। वहीं विराट कोहली भी फैंस को स्माइल देकर रिप्लाई करते नज़र आ रहे थे। कोहली ने एक एक करके हर तरह के गेंदबाजों के साथ प्रेक्टिस की और इसी का नतीजा है कि उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हर गेंदबाज को जमकर धोया।
अभी पढ़ें – IND vs PAK: 3 मिनट में देखिए कोहली के विराट चौके–छक्के और उठाएं लुफ्त
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।