‘वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लान बनाया है’, T20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान के कप्तान का बड़ा खुलासा
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है. वैभव सूर्यवंशी भी बल्लेबाजी करते हुए नज़र आएंगे. सीरीज से पहले अफगानिस्तानी कप्तान इब्राहिम जादरान ने सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Sep 13, 2026 15:20
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Sep 13, 2026 15:20
Share :
वैभव से अफगान टीम को है खतरा (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)
---विज्ञापन---
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का डर अफगान टीम को पहले से सताने लग गया है. सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में मौका मिलेगा या नहीं इस पर भी चर्चा चल रही है. अफगानिस्तान टीम को इससे फर्क नहीं पड़ता है. अगर वो खेलते हैं तो कप्तान इब्राहिम जादरान ने उनके लिए मास्टरप्लान बनाया हुआ है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने सूर्यवंशी को लेकर बड़ा राज खोल दिया है.
इब्राहिम जादरान का बड़ा बयान
मुकाबले से पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने अपनी बात रखी. उनसे वैभव सूर्यवंशी को लेकर भी सवाल पूछा गया था. जादरान ने वैभव की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा, “वैभव सूर्यवंशी बढ़िया टैलेंट हैं. उन्होंने IPL में तगड़ा प्रदर्शन किया है. अन्य टूर्नामेंट्स में भी वो अपनी छाप छोड़ चुके हैं. हमने अपनी टीम मीटिंग में उनकी चर्चा की है. हमार जिन खिलाड़ियों ने IPL में उनके खिलाफ खेला है, उन्होंने हमें बहुत कुछ जानकारी दी है. हमने उनकी बल्लेबाजी के वीडियो भी देखें हैं. हम उनके खिलाफ चीजों को बहुत ही सरल तरीके से रखेंगे. हमने जो रणनीति बनाई है उस पर ही काम करेंगे.”
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में संजू सैमसन की वापसी हुई है. पिछली दो सीरीज का वो हिस्सा नहीं थे. अचानक उन्हें वापस लाया गया है. अभिषेक शर्मा पहले से मौजूद हैं. तीसरे ओपनर के रूप में वैभव सूर्यवंशी भी हैं. इस वजह से सवाल उठ रहे हैं कि सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में जगह मिलेगी या नहीं. अजिंक्य रहाणे और आकाश चोपड़ा जैसे दिग्गज कह चुके हैं कि सैमसन को खिलाना चाहिए. इनका मानना है कि वैभव के पास अभी बहुत समय है. अब देखना होगा कि मैनेजमेंट अंत में क्या फैसला लेगी. सूर्यवंशी ने IPL 2026 में राजस्थान से खेलते हुए 776 रन बनाए थे. इस वजह से ही टीम इंडिया में उनका सलेक्शन हुआ.
---विज्ञापन---
𝐓𝐇𝐄 𝐓𝐑𝐎𝐏𝐇𝐘 𝐈𝐒 𝐑𝐄𝐀𝐃𝐘. 𝐍𝐎𝐖 𝐂𝐎𝐌𝐄𝐒 𝐓𝐇𝐄 𝐀𝐂𝐓𝐈𝐎𝐍! 🏆
Shreyas Iyer and Ibrahim Zadran unveil the Friendship Cup trophy as India and Afghanistan get set for a three-match series in Delhi. ⚔️