बदल गया समय, एशियन गेम्स में अब इतने बजे होंगे टीम इंडिया के मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स

Asian Games Match Timing Changed: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस टीम के मैचों की टाइमिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. अब मैच निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू होगा. आइए एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मैचों की टाइमिंग पर नजर डालते हैं.

shreyas iyer team india

एशियन गेम्स में टीम इंडिया की टाइमिंग में हुआ बहुत बड़ा बदलाव (Image: ANI)

Asian Games Match Timing Changed: आईची नागोया में एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट मैचों का आयोजन किया जाने वाला है. टीम इंडिया ने इस बड़ी प्रतियोगिता के लिए अपनी मुख्य टीम भेजने का फैसला कर लिया है. भारत की महिला और पुरुष टीम टूर्नामेंट जीतने की प्रबल दावेदार नजर आ रही हैं. अब एशियन गेम्स के शेड्यूल में बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय पुरुष टीम के कुछ मैच अब आधे घंटे पहले शुरू होंगे. आइए एशियन गेम्स में टीम इंडिया के मैचों की नई टाइमिंग पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि इसे लाइव कैसे देखा जा सकता है.

विज्ञापन

कैसा है एशियन गेम्स में टीम इंडिया का शेड्यूल?

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय मेंस टीम का पहला मैच 28 सितंबर को होगा. उन्हें सीधे क्वार्टरफाइनल में जगह मिली है और उनकी भिड़ंत ग्रुप स्टेज की विजेता टीम से होगी. टाइम जोन के अनुसार जापान, भारत से 3:30 घंटे आगे है. भारत का मैच जापान के समयानुसार दोपहर 2:00 बजे (भारत में सुबह 10:30 बजे) शुरू होने वाला था. हालांकि, अब यह मैच आधे घंटे पहले शुरू होगा. इसका अर्थ है कि भारत में यह मैच अब सुबह 10 बजे शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

एशियन गेम्स के दौरान जापान के समयानुसार दोपहर में होने वाले मैच आधे घंटे पहले शुरू होंगे. सुबह होने वाले मैचों की टाइमिंग में कोई बदलाव नहीं होगा. भारतीय टीम सेमीफाइनल और गोल्ड मेडल मैच खेलने की बड़ी दावेदार नजर आ रही है. मेंस टीम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

  • 28 सितंबर 2026: भारत vs TBC (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
  • 1 अक्टूबर 2026: सेमीफाइनल 2 (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)
  • 3 अक्टूबर 2026: ब्रॉन्ज मेडल मैच (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे)
  • 3 अक्टूबर 2026: गोल्ड मेडल मैच (भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे)

ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: पहले T20I मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा, नई दिल्ली के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

विज्ञापन

वुमेंस टीम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं

एशियन गेम्स 2026 में मेंस टीम के मैचों के समय में बदलाव हुआ है. हालांकि, महिला टीम के मैचों के समय में कोई बदलाव नहीं होगा. उनके मैच निर्धारित भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे ही शुरू होंगे. वुमेंस टीम का शेड्यूल कुछ इस प्रकार है:

  • 18 सितंबर 2026: भारत vs जापान (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे)
  • 20 सितंबर 2026: सेमीफाइनल 2 (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे)
  • 22 सितंबर 2026: ब्रॉन्ज मेडल मैच (भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे)
  • 22 सितंबर 2026: गोल्ड मेडल मैच (भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे)

कहां देख पाएंगे एशियन गेम्स के मैच?

एशियन गेम्स 2026 का लाइव प्रसारण भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर होगा. 19 सितंबर से शुरू हो रहे इस इवेंट का आनंद फैंस सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर ले सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ