149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड-पाकिस्तान सीरीज में नहीं लगा एक भी शतक
ENG vs PAK: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इस सीरीज में कुल 20 अर्धशतक लगे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार देखने को मिला है.
इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में नहीं लगा एक भी शतक (PIC Credit- AI Generated)
---विज्ञापन---
England vs Pakistan Test Series: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज समाप्त हो चुकी है. जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान को सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया. बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम इस सीरीज में एक भी मैच नहीं जीत सकी और तीनों मुकाबलों में करारी हार का सामना किया. वहीं, इस सीरीज में एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना जो इससे पहले टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ.
इंग्लैंड-पाकिस्तान के बीच खेली गई इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में कुल 20 अर्धशतक लगे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं पहुंच पाया. 149 साल के टेस्ट इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जो कम से कम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इतनी फिफ्टी लगे, मगर एक भी शतक नहीं लगा हो.
---विज्ञापन---
149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को तीसरे टेस्ट में 8 विकेट से हराकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की. इस तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला, लेकिन एक भी बल्लेबाज शतक नहीं जड़ सका. यहां तक कि टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले दिग्गज बल्लेबाज जो रूट भी इस सीरीज में शतक नहीं लगा सके. उन्होंने इस सीरीज में 5 पारियों में 2 अर्धशतक लगाए.
इस टेस्ट सीरीज में कुल 20 अर्धशतक लगे, लेकिन कोई भी बल्लेबाज 100 का आंकड़ा नहीं छू सका. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब इतने अर्धशतक लगने के बाद भी कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा सका. इससे पहले पाकिस्तान-जिम्बाब्वे के बीच 1993 में खेले टेस्ट सीरीज में 18 फिफ्टी लगे थे, लेकिन एक भी शतक नहीं लगा. वहीं, 1969 में भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज में भी 9 अर्धशतक लगे थे, लेकिन एक भी सेंचुरी नहीं लगी थी. इस मामले में टॉप-5 की इस लिस्ट में पाकिस्तान का नाम 3 बार दर्ज है.
---विज्ञापन---
Never has a Test series had more fifties without a single one being converted into a century 😯 pic.twitter.com/K9qbdFzJvp
इस टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील ने सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया. शकील ने लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में 97 रनों पारी खेली, लेकिन वह 3 रन से शतक से चूक गए. हालांकि, इस पारी के साथ वह लॉर्ड्स में टेस्ट मैच की चौथी पारी में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पाकिस्तान बल्लेबाज बन गए. वहीं, पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान शान मसूद ने बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 95 रन बनाए. इसके अलावा, इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 91 रन बनाए.
---विज्ञापन---
72 साल बाद इंग्लैंड में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ
इंग्लैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज हार के साथ पाकिस्तान के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी जुड़ गया है. बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम 72 साल बाद इंग्लैंड में क्लीन स्वीप हुई है. पाकिस्तान ने इंग्लैंड में पहली बार 1954 में पहली टेस्ट सीरीज खेली थी, लेकिन उसे कभी भी टेस्ट सीरीज के सभी मैचों में हार नहीं मिली थी.
Mohammad Abbas gave England an early scare, but Joe Root and Jordan Cox scored fifties to get the job done and seal a 3-0 series sweep 🏴 #ENGvPAKpic.twitter.com/zQ0RLVkiOz
हिंदी न्यूज़/खेल/149 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड पाकिस्तान सीरीज में नहीं लगा एक भी शतक
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.