IND vs AFG: आकाश चोपड़ा ने टीम इंडिया की प्लेइंग-11 से वैभव सूर्यवंशी का काटा पत्ता, देखें किन खिलाड़ियों को दी जगह

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला नई दिल्ली में खेला जाएगा. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 को लेकर काफी चर्चा हो रही है. आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम की प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है.

IND vs AFG

क्या होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? (Image: Instagram/vaibhav_sooryavanshi09)

Aakash Chopra India XI for 1st T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से हो रही है. पहला मुकाबला आज अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारतीय टीम बढ़िया प्रदर्शन करना चाहेगी. अफगानिस्तान की टीम काफी मजबूत है. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या होगी. इसे लेकर असमंजस बना हुआ है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अब भारत की प्लेइंग-11 की भविष्यवाणी कर दी है.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो शेयर करते हुए अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में इंडिया की प्लेइंग-11 बताई. उन्होंने बतौर ओपनर युवा वैभव सूर्यवंशी को बाहर रखा है. दिग्गज ने कहा, “सलामी जोड़ी मैदान पर कौन सी उतरेगी ये सबसे बड़ा सवाल है. आयरलैंड दौरे पर संजू सैमसन फ्लॉप रहे थे. वहां पर वैभव को मौका नहीं दिया गया. इंग्लैंड दौरे पहले सैमसन को टीम से बाहर कर दिया गया. उन्हें जिम्बाब्वे दौरे पर भी नहीं लिया गया. अब वो टीम में फिर से आ गए हैं. मेरे हिसाब से अभिषेक शर्मा के साथ सैमसन को ओपनिंग करनी चाहिए. वैभव को अपनी बारी का इंतजार करना चाहिए.”

विज्ञापन

किस पोजिशन पर खेलेंगे तिलक वर्मा?

टीम में तिलक वर्मा की पोजिशन भी काफी सवाल खड़े हो रहे हैं. वो टीम के उपकप्तान हैं. साउथ अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने भी तिलक को लेकर चिंता जताई है. डीविलियर्स ने कहा कि उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है. आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग-11 को लेकर आगे कहा, “तीन नंबर पर ईशान किशन को खेलना चाहिए. वो ही टॉप तीन बल्लेबाज रहेंगे जिन्होंने वर्ल्ड कप में खेला था. नंबर-4 पर सूर्यकुमार की जगह अब श्रेयस अय्यर नज़र आएंगे. वहीं नंबर-5 पर तिलक वर्मा खेलेंगे. उनका मौजूदा समय में फॉर्म भी बढ़िया चल रहा है. हार्दिक पंड्या टीम में नहीं हैं. मैं 6वें नंबर पर नीतीश कुमार रेड्डी और 7वें पर शिवम दुबे को खिलाना चाहूंगा. 8वें नंबर पर मैं अक्षर पटेल को रखूंगा. इससे ज्यादा बल्लेबाजी में गहराई नहीं चाहिए. इसके बाद मैं जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती को टीम में शामिल करूंगा.”

विज्ञापन

पहले टी20 के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

ये भी पढ़ें: INDW vs SLW Live Streaming: फ्री में कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका के बीच वुमेंस एशिया कप का फाइनल?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ