---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

T20 Leagues: विदेशी खिलाड़ियों को लेकर बन सकता है ये नियम, ICC में चल रहा विचार

नई दिल्ली: आने वाले समय में दुनिया की लगभग हर टी-20 लीग में प्रत्येक टीम की प्लेइंग इलेवन में केवल चार विदेशी खिलाड़ी ही रह सकते हैं। दरअसल, आईसीसी वर्किंग ग्रुप ने सिफारिश की है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों सहित चार से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को टी20 लीग की प्लेइंग इलेवन […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आने वाले समय में दुनिया की लगभग हर टी-20 लीग में प्रत्येक टीम की प्लेइंग इलेवन में केवल चार विदेशी खिलाड़ी ही रह सकते हैं। दरअसल, आईसीसी वर्किंग ग्रुप ने सिफारिश की है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके खिलाड़ियों सहित चार से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को टी20 लीग की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं होने दिया जाए। इसने यह भी सिफारिश की है कि प्लेइंग इलेवन में कम से कम चार स्थानीय खिलाड़ी शामिल हों। साथ ही बोर्ड को अपने खिलाड़ियों को विदेशी टी20 लीग में भाग लेने की अनुमति देने के लिए 10% रिलीज फीस का भुगतान किया जाना चाहिए।

खिलाड़ियों की कमी का समाधान

सिफारिशों का उद्देश्य खिलाड़ियों की कमी का समाधान निकालना है, जिसका सामना कई पूर्ण सदस्य टी20 लीगों में बढ़ोतरी के कारण कर रहे हैं। ये सिफारिशें पहली बार मंगलवार को द टेलीग्राफ (यूके) में रिपोर्ट की गई थीं। आईसीसी की मुख्य कार्यकारी समिति (सीईसी) की बैठक में एनुअल कॉन्फ्रेंस के दौरान आगे की चर्चा की जाएगी, जो जुलाई में डरबन में होने वाली है।

---विज्ञापन---

इन लीग्स में खेलते हैं चार से अधिक विदेशी खिलाड़ी 

एक बार मंजूरी मिलने के बाद सिफारिशें सभी टी20 लीगों पर समान रूप से लागू होंगी। वर्तमान में केवल इंटरनेशनल लीग टी20 (9), मेजर लीग क्रिकेट (6) और सीपीएल (5) में चार से अधिक विदेशी खिलाड़ियों को अंतिम एकादश में खेलने की अनुमति है। वर्किंग ग्रुप की मुलाकात पिछले हफ्ते लंदन में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के दौरान हुई थी। चर्चाओं के दौरान कुछ सदस्यों ने तर्क दिया कि घरेलू लीगों को घरेलू खिलाड़ियों के विकास और अवसरों के लिए तैयार किया जाना चाहिए।

First published on: Jun 14, 2023 04:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola