Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
South Africa Cricket: दक्षिण अफ्रीका के एक और दिग्गज क्रिकेटर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, 39 साल की उम्र में इस खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा कर दी। बता दें कि यह खिलाड़ी कभी एबी डीविलियर्स के साथ साउथ अफ्रीका के साथ धमाल मचाता था।
साउथ अफ्रीका के स्टॉर ऑलराउंडर रहे फरहान बेहरदीन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है, बेहरदीन की गिनती अफ्रीका के शानदार खिलाड़ियों में होती थी, हालांकि उन्होंने अपना आखिरी मैच 2018 में खेला था।
— Farhaan Behardien (@fudgie11) December 27, 2022
और पढ़िए – अबरार अहमद ने न्यूजीलैंड के कप्तान को कूटा, छक्का ठोक साउदी के उड़ाए होश, देखें वीडियो
फरहान बेहरदीन ने साउथ अफ्रीका के लिए 38 टी-20 मैच और 59 वनडे मैच खेलें हैं, वनडे में उन्होंने 1074 रन और टी-20 में 518 रन बनाए हैं, इसके अलावा बेहरदीन ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन लंबे समय से वह साउथ अफ्रीकन टीम से बाहर थे, ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने संन्यास का ऐलान कर दिया।
बेहरदीन आईपीएल में भी धमाल मचा चुके हैं, वह आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके हैं, हालांकि आईपीएल में भी उनका करियर केवल 3 मैचों का ही रहा है, इसके बाद वह बेंच पर ही बैठे रहे। हालांकि फरहान ने सोशल मीडिया पर जो ट्वीट किया है उससे यह बात स्पष्ट नहीं है कि बेहदरीन घरेलू क्रिकेट खेलेंगे या नहीं।
खास बात यह है कि फरहान बेहरदीन को साउथ अफ्रीका के सालाना क्रिकेट अवॉर्ड में प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया था। लेकिन कुछ सालों से उनका प्रदर्शन बहुत खराब रहा है, जिससे अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कह दिया है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।