---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

बेटी की विदाई के लिए तैयार हुए शाहिद अफरीदी, पाकिस्तान के खिलाड़ी करेंगे शिरकत

नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के लिए शुक्रवार बड़ा दिन होगा। वह आज अपनी बेटी को विदा करने जा रहे हैं। पूर्व कप्तान की पहली बेटी अक्सा अफरीदी का रुखसती कार्यक्रम शुक्रवार को होगा। अक्सा पिछले साल दिसंबर में कराची में आयोजित एक भव्य समारोह में नसीर नासिर के साथ शादी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के लिए शुक्रवार बड़ा दिन होगा। वह आज अपनी बेटी को विदा करने जा रहे हैं। पूर्व कप्तान की पहली बेटी अक्सा अफरीदी का रुखसती कार्यक्रम शुक्रवार को होगा। अक्सा पिछले साल दिसंबर में कराची में आयोजित एक भव्य समारोह में नसीर नासिर के साथ शादी के बंधन में बंधीं थीं।

पाकिस्तान के खिलाड़ी करेंगे शिरकत

रुखसती समारोह शहर के डिफेंस एरिया में एक मैरिज हॉल में आयोजित किया जाएगा। कहा जा रहा है कि पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। वे इसके लिए कराची शहर में हैं। विवाह समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों और सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया है।

---विज्ञापन---

बता दें कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पीसीबी के अंतरिम चीफ सलेक्टर शाहिद अफरीदी के घर पिछले साल शहनाई बजी थीं। शाहिद के दामाद और क्रिकेटर शाहीन शाह अफरीदी और करीबी दोस्त इस मौके पर मौजूद रहे थे। शाहीन शाह अफरीदी ने शाहिद अफरीदी की दूसरी बेटी अंशा अफरीदी से शादी की है।

शाहिद अफरीदी की 5 बेटियां 

शाहिद अफरीदी 5 बेटियों के पिता हैं। इनमें से सबसे बड़ी बेटी अक्सा है। दूसरी बेटी अंशा अफरीदी ने स्टार क्रिकेटर शाहीन अफरीदी के साथ शादी की है। पिछले साल शाहिद ने अंशा के साथ शाहीन अफरीदी की सगाई की घोषणा की थी। शाहिद की दूसरी बेटी ने फरवरी में शादी की थी।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 07, 2023 05:55 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola