---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

वेस्ट इंडीज को हराकर रेस में आई स्कॉटलैंड, जानिए वर्ल्ड कप के लिए कैसे कर सकती है क्वालिफाई

नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के तहत सुपर-6 के मुकाबले में वेस्ट इंडीज को हराकर स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर कर दिया। स्कॉटलैंड से हारकर विंडीज वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। इस जीत के बाद स्कॉटलैंड के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने की संभावना बन गई है। आइए जानते हैं कि […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालिफायर के तहत सुपर-6 के मुकाबले में वेस्ट इंडीज को हराकर स्कॉटलैंड ने बड़ा उलटफेर कर दिया। स्कॉटलैंड से हारकर विंडीज वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। इस जीत के बाद स्कॉटलैंड के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करने की संभावना बन गई है। आइए जानते हैं कि स्कॉटलैंड अब कैसे क्वालिफाई कर सकती है।

अपने अगले दोनों मुकाबले बड़े अंतर से जीते स्कॉटलैंड 

स्कॉटलैंड की इस जीत के बाद सुपर-6 की पॉइंट्स टेबल अपडेट हो गई है। स्कॉटलैंड के पास 4 अंक हो गए हैं। अब उसके पास जिम्बाब्वे के खिलाफ 4 जुलाई और 6 जुलाई को नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबला बचा है। स्कॉटलैंड यदि इन दोनों मुकाबलों में बड़े अंतर से जीत दर्ज करती है तो उसके पास बेहतर रन रेट के साथ 8 पॉइंट हो जाएंगे। तब वह वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर सकती है। स्कॉटलैंड ने सुपर-6 में अब तक 3 में से 2 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

---विज्ञापन---

श्रीलंका और जिम्बाब्वे से खतरा 

वहीं उसे ये भी उम्मीद करनी होगी कि जिम्बाब्वे के हारने के साथ ही श्रीलंका कम से कम एक मुकाबला हार जाए। इससे श्रीलंका से उसका संभावित खतरा भी कम हो जाएगा। श्रीलंका और जिम्बाब्वे के पास 6-6 अंक हैं। तीसरे स्थान पर 2 अंकों के साथ काबिज नीदरलैंड दो मैच जीतकर ज्यादा से ज्यादा 6 अंक ही हासिल कर सकती है, जबकि ओमान और वेस्ट इंडीज भी 4-4 अंक ही हासिल कर सकती हैं।

---विज्ञापन---
super 6 standings

super 6 standings

ऐसे में ओमान और वेस्ट इंडीज तो बाहर हो चुकी हैं, लेकिन स्कॉटलैंड को श्रीलंका और जिम्बाब्वे से थोड़ा खतरा हो सकता है। अगर स्कॉटलैंड अपने अगले दो मुकाबले हार जाती है तो उसके लिए वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करना थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि सुपर-6 में टॉप-2 टीमें वर्ल्ड कप की नौवीं और दसवीं टीम बनेंगी। वनडे वर्ल्ड कप 10 टीमों के साथ खेला जाएगा।

First published on: Jul 01, 2023 07:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola