Sania Mirza Sister Anam Mirza Requests Fans: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद की शादी की चर्चाएं अब दुनियाभर में हो रही हैं। शोएब मलिक ने इससे पहले अपनी दूसरी शादी भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से की थी। फैंस को इन दोनों की जोड़ी काफी पसंद थी, वहीं तलाक की खबरों के बीच अचानक से शोएब मलिक ने सना जावेद से शादी करके सभी को चौंका दिया।
जिसके बाद फैंस के मन में यही सवाल उठ रहा था कि शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक तो अभी तक हुआ नहीं है तो फिर शोएब कैसे तीसरी शादी कर सकते हैं। जिसके बाद अब सानिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने तलाक को लेकर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी है।
अनम मिर्जा ने पोस्ट शेयर करके दी तलाक की जानकारी
सोशल मीडिया पर उठ रहे तलाक के सवालों के बीच सनिया मिर्जा की बहन अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके तलाक की जानकारी दी है। अनम मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि सानिया ने अपनी जिंदगी को हमेशा से काफी प्राइवेट रखा है अपनी निजी जिंदगी को उन्होंने लोगों की नजरों से दूर रखा है। लेकिन आज उनको शोएब और अपने तलाक की बात सभी को बताने की जरुरत आ पड़ी। उनका तलाक हुए कुछ महीने बीत चुके हैं। सानिया ने शोएब को उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं।
ये भी पढ़ें:- तलाक और खुला में क्या अंतर? सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का रिश्ता खत्म होने पर क्या बोली फैमिली
ये भी पढ़ें:- शोएब मलिक के Extra Marital Affairs से तंग आ गई थीं सानिया, क्रिकेटर की बहन ने किया खुलासा
शोएब ने सना से की तीसरी शादी
शोएब मलिक की पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से ये तीसरी शादी है। इससे पहले शोएब ने साल 2002 में अपनी पहली शादी आयशा सिद्दीकी से की थी। इसके बाद शोएब ने साल 2010 में अपनी दूसरी शादी सानिया मिर्जा से की थी। सानिया और शोएब के तलाक को लेकर सानिया के पिता भी मीडिया को जानकारी दे चुके हैं कि सानिया और शोएब का तलाक खुला के जरिए हो चुका है।
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
86 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
220 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
322 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
345 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
381 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
393 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
412 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
412 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
419 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
430 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines