हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SAFF Championship: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, पेनल्टी शूटआउट में कुवैत को शिकस्त देकर नौवीं बार जीता खिताब

विज्ञापन
SAFF Championship India vs Kuwait

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने कुवैत को पेनल्टी में 5-4 से हराकर 9वीं दक्षिण एशियाई फुटबॉल फेडरेशन (SAFF) चैंपियनशिप जीत ली है। यानी टीम साउथ एशियन फुटबॉल की चैंपियन बन गई है। दोनों टीमों के 1-1 से बराबरी पर रहने के बाद खेल अतिरिक्त समय में चला गया था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट हुआ। जिसमें भारतीय टीम ने 5 गोल किए। जबकि कुवैत 4 गोल ही कर पाया।

और पढ़िए – बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे आज, देखें मैच प्रीव्यू और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

पेनल्टी शूटआउट में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन 

कुवैत के लिए शाबिब अल खालिदी ने 14वें मिनट में गोल किया। इसके बाद लालिनजुआला छांगते ने भारतीय टीम के लिए 38वें मिनट में एक गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर दोनों टीमों में अंतिम समय तक गोल के लिए कड़ी टक्कर होती रही, लेकिन कोई भी टीम कामयाब नहीं हो पाई। आखिरकार दोनों टीमों को अतिरिक्त समय दिया गया, लेकिन इसमें भी नतीजा नहीं निकला तो फिर खेल पेनल्टी शूटआउट में चला गया। यहां भारतीय टीम के लिए सुनील छेत्री, संदेश झिंगन, लालिनजुआला छांगते, सुभाशीष बोस और महेश सिंह ने गोल दागे।

विज्ञापन

और पढ़िए –  ओमान के खिलाफ जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने उतरेगी वेस्टइंडीज, देखें मैच प्रीव्यू

गुरप्रीत सिंह का बड़ा योगदान

भारत की जीत में गोलकीपर गुरप्रीत सिंह का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने पेनल्टी शूटआउट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुवैत के कप्तान खालिद अल इब्राहिम का आखिरी शॉट रोक दिया। पेनल्टी शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच गोल मारने के मौके मिलते हैं। इसमें चूकने वाली टीम को मैच में हार का सामना करना पड़ता है। पांच-पांच शॉट के बाद दोनों टीमें 4-4 के स्कोर पर बराबर हो गई थीं। भारत के लिए उदांता सिंह और कुवैत के मोहम्मद अब्दुल्ला गोल करने से चूक गए थे। चार-चार की बराबरी के बाद सडेन डेथ की बारी आई। इसमें जो टीम गोल करने से चूकती है वह सीधे हार जाती है। उसे दूसरा मौका नहीं मिलता है। सडेन डेथ में भारत के लिए नाओरेम महेश सिंह ने गोल किए। वहीं, कुवैत के कप्तान खालिद का शॉट भारत के गोलकीपर गुरप्रीत सिंह ने रोक दिया। इसके बाद टीम इंडिया ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमा लिया।

विज्ञापन

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola