नई दिल्ली: क्रिकेट से संन्यास के ऐलान के बाद भी सचिन के बल्ले में धार बचा हुआ है। सचिन तेंदुलकर अभी भी बल्ला उठाते हैं तो सामने वाला गेंदबाद खौफ खाता है। इंटरनेशनल क्रिकेट से 9 साल पहले संन्यास ले चुके सचिन ने रोड सेफ्टी में आतिशी पारी से फैन्स को फिर अपना मुरीद बना लिया है।
अभी पढ़ें – IND vs AUS 2nd T20I: 8 ओवर का होगा मैच, 9.15 पर टॉस
बल्ले से निकले कई करारे शॉट्स
अपनी पारी में तेंदुलकर ने कई दर्शनीय शॉट्स खेले। मौजूदा सीरीज में तेंदुलकर किसी सनसनीखेज खिलाड़ी से कम नहीं हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 16 रन पर आउट हो गए लेकिन न्यूजीलैंड लीजेंड्स के खिलाफ अगल अंदाज में दिखे। तेंदुलकर 13 गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे, इस दौरान उन्होंने चार चौके लगाए। शेन बॉन्ड की गेंद पर एक पुल, एक लैप शॉट और बैकफुट पर उनका ट्रेडमार्क पंच शामिल था।
सचिन के शॉट्स देख झूम गए फैंस
गुरुवार को देहरादून में, प्रशंसकों को एक बार फिर तेंदुलकर का आक्रमक अंदाज देखने को मिला। स्ट्रेट ड्राइव और बैकफुट पंच के अलावा, एक और शॉट जिसके लिए तेंदुलकर माने जाते रहे हैं, वह था क्रीज से बाहर आकर चौके और छक्के लगाना। कल के मैच में सचिन एक ऐसा शॉट मारा। इस छक्के को देखकर फैंस ने उन्हें फिर से टीम में वापस लाने की मांग कर दी है।
अभी पढ़ें – 2007 T20 WC Celebration: धोनी नहीं ये था टी 20 वर्ल्ड कप का हीरो, बनाए सबसे ज्यादा रन
देहरादून में इंग्लैंड लीजेंड्स के खिलाफ सचिन तेंदुलकर की टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट पर 170 रन बनाए। कप्तान सचिन ने एक तूफानी पारी खेली। उन्होंने 20 गेंदों में 40 रन जड़ दिए। सचिन के अलावा यूसुफ पठान और युवराज सिंह ने भी आतिशी पारियां खेलीं। यूसुफ ने 11 गेंदों में 27 रन जड़ दिए, तो युवी 15 गेंदों पर 31 रन बनाकर नाबाद रहे। 171 रनों के टारगेट के जवाब में इंग्लैंड की टीम 6 विकेट पर 130 रन ही बना सकी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
83 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
216 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
319 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
341 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
378 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
390 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
409 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
409 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
416 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
426 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines