India vs Australia 2nd T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी 20 मुकाबला आज नागपुर स्थित विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस 6.30 बजे होना था, लेकिन मैदान गीला है। इस वजह से टॉस में देरी हुई है। अब टॉस 9.15 पर होगा। मुकाबला 8 ओवर का होगा। जिसमें पावरप्ले में दो ओवर डाले जाएंगे।

अभी पढ़ें – ‘मतलबी हैं बाबर-रिजवान, इनसे छुटकारा मिले…’, शाहीन अफरीदी के ट्वीट ने लगाई आग!

विज्ञापन

इससे पहले दो बार टॉस टाल दिया गया था। अंपायर्स ने बताया था कि वाइड मिड ऑन पर नमी है। फील्ड खिलाड़ियों के लिए सुरक्षित नहीं है। फील्ड अपेक्षा के अनुरूप जल्दी सूख नहीं रहा है। उन्हें अभी भी उम्मीद है कि ग्राउंड स्टाफ इसे समय पर सुखा सकता है।

तीन मैचों की सीरीज का यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए ‘करो या मरो’ मुकाबला है, क्योंकि पहला मैच हार चुकी टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से पिछड़ चुकी है। यही वजह है कि रोहित शर्मा की बिग्रेड यह मैच जीतने की पूरी कोशिश करेगी, ताकि सीरीज 1-1 से बराबर हो सके।

ind vs aus head to head

ind vs aus head to head

विज्ञापन

रोहित शर्मा एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरेंगे। क्योंकि अगर भारतीय टीम हारती है तो वह सीरीज गंवा बैठेगी। वहीं अगर टीम इंडिया जीतने में कामयाब होती है तो सीरीज का तीसरा मुकाबला फाइनल मुकाबला होगा।

विज्ञापन

लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने वाले दूसरे टी 20 मैच को आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर देख सकते हैं। इसके साथ ही डिजनी+हॉटस्टार एप पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ