Siddharth Sharma
Read More
SA vs WI 3rd T20: साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच 28 मार्च 2023 को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन साउथ अफ्रीका के जोहानस्बर्ग में होगा। दोनों के बीच खेली जा रही ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर खड़ी है और ये निर्णायक मैच है।
इस सीरीज में साउथ अफ्रीका की कमान टीम के धाकड़ खिलाड़ी एडन मार्करम के पास है ये उनका कप्तान के रुप में पहला मैच है। वहीं वेस्टइंडीज की कमान रोमेन पॉवेल के हाथों में है। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम के 5:30 बजे होगी और इसे भारत में आसानी से देख सकते हैं।
टी-20 क्रिकेट में दोनों टीमें 18 मैचों में आपस में भिड़ चुकी हैं। इनमें से दक्षिण अफ्रीका ने 11 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैच कैरेबियाई टीम के नाम रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका ने अपने घर पर खेलते हुए 4 टी-20 में वेस्टइंडीज को हराया है और इतने में ही हार का सामना करना पड़ा है।
दक्षिण अफ्रीका की टीम: एडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, कगिसो रबाडा, एनरिच नोर्खिया, लुंगी एनगिडी, वेन पार्नेल, रिले रोसौव, तबरेज शम्सी, मार्को जानसेन, ब्योर्न फोर्टुइन और सिसंडा मगला।
वेस्टइंडीज की टीम: रोवमैन पॉवेल (कप्तान), काइल मेयर्स (उपकप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कॉटरेल, शमर ब्रूक्स, ब्रैंडन किंग, ओबेड मैककॉय, ओडियन स्मिथ, रेमन रीफर, रोमारियो शेफर्ड और यानिक कारिया।
साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले मैच को आप भारत में फैनकोड एप पर देख सकते हैं। इसका लाइव टेलिकास्ट टीवी पर नहीं किया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।