लंदन में विराट कोहली और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, जानें दोनों के बीच क्या हुई बात

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात लंदन में हुई. इस दौरान शिंदे ने बताया कि दोनों की मुलाकात के दौरान क्या बातचीत हुई है. कोहली और शिंदे का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

विराट कोहली और एकनाथ शिंदे/ Image Source: Screengrab/ANI

विराट कोहली और एकनाथ शिंदे/ Image Source: Screengrab/ANI

Virat Kohli: विराट कोहली भारत के लिए केवल वनडे ही खेलते हैं. ऐसे में एक प्रारूप खेलने की वजह से वह ज्यादातर समय अपने परिवार के साथ ही लंदन में बिताते हैं. वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र के डिप्टी CM एकनाथ शिंदे भी इन दिनों लंदन में हैं. उन्होंने विराट कोहली से मुलाकात की और उनका स्वागत भी शानदार अंदाज में किया. कोहली और शिंदे के बीच अहम बातचीत भी हुई, जिसका खुलासा एकनाथ शिंदे ने बाद में किया. सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

विराट कोहली और एकनाथ शिंदे की मुलाकात वायरल

विराट कोहली लंदन में अपने परिवार के साथ रहते हैं. ऐसे में विराट को जैसे ही पता चला कि शिंदे लंदन आए हैं तो उन्होंने शिंदे से मिलने की इच्छा जाहिर कर दी. शिंदे ने बताया कि ये एक गुडविल मुलाकात है. कोहली की तारीफ करते हुए शिंदे ने कहा कि वह एक महान क्रिकेटर होने के बावजूद काफी डाउट टू अर्थ हैं.

विज्ञापन

शिंदे ने बताया कि वह कोहली से पहले भी मिल चुके हैं. लेकिन इस बार दोनों के बीच सीधी मुलाकात हुई. शिंदे ने बताया कि हमारे बीच महाराष्ट्र की अलग-अलग सरकारी योजनाओं के बारे में बातचीत हुई. इस दौरान शिंदे ने कोहली को इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बताया. शिंदे ने कोहली को शॉल पहनाकर सम्मानित भी किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड मिला

शिंदे को लंदन में ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड मिला है. उन्हें कल्चरल फंक्शन में महाराष्ट्र मंडल ने ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र के खिताब से नवाजा. शिंदे ने इस दौरान कहा कि इंटरनेशनल मराठी लिटरेचर फेस्टिवल होना चाहिए. इसके अलावा शिंदे ने लंदन स्थित डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के घर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

विज्ञापन

मैदान पर कब वापसी करेंगे कोहली?

विराट कोहली ने पिछले ही महीने इंग्लैंड का दौरा किया था, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल भी जीता था. कोहली ने इस सीरीज के पहले मैच में 5 रन बनाए थे. इसके अलावा दूसरे वनडे मैच में उन्होंने 65 और तीसरे मैच में उन्होंने शानदार 74 रनों की पारी खेली थी.

विज्ञापन

अब कोहली वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में नजर आएंगे, जो भारत में खेली जाने वाली है. पहला मुकाबला 27 नवंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाना है. वहीं, 3 अक्टूबर को तीसरा मुकाबला खेला जाना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ