IPL 2027: CSK के नए हेड कोच को लेकर आया बड़ा अपडेट, महेंद्र सिंह धोनी के कारण हो रही है देरी

IPL 2027: आईपीएल की ट्रॉफी 5 बार जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम फिलहाल मुश्किल दौर से गुजर रही है. फ्रेंचाइजी पिछले 3 सीजन से अच्छा प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही है. जिसके कारण ही मैनेजमेंट में बड़े बदलाव की चर्चा है. जिसमें महेंद्र सिंह धोनी की बड़ी भूमिका रहने वाली है.

Chennai Super Kings

सीएसके की टीम को जल्द मिलने वाला है नया हेड कोच (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: स्टीफन फ्लेमिंग ने जब से चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच पद से इस्तीफा दिया है. उसके बाद से ही 5 बार की आईपीएल चैंपियन सीएसके की टीम नए हेड कोच की तलाश में लगी हुई है. लंबे समय से चल रही ये तलाश अभी तक भी खत्म नहीं हुई है. फ्रेंचाइजी से जुड़ी कई बड़े खबरें लंबे समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. इस बीच सीएसके से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आ गई है. इसी के साथ ही वो कारण भी साफ हो गया है कि क्यों फ्रेंचाइजी को नया हेड कोच चुनने में देरी हो रही है.

विज्ञापन

कब सीएसके नए हेड के नाम का करेगी ऐलान? 

क्रिकबज की नई रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स के नए हेड कोच को लेकर अंतिम फैसला महेंद्र सिंह धोनी ही करने वाले हैं. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और टीम मालिक एन श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ भी इस अहम फैसले का हिस्सा होंगी. फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी यूएसए में हैं. रिपोर्ट की मानें तो वो 22 सितंबर को वापस भारत लौटने के वाले हैं. जिसके फौरन बाद चेन्नई में फ्रेंचाइजी एक मीटिंग करेगी. जहां पर हेड कोच को लेकर भी बड़ा फैसला लिया जा सकता है.

विज्ञापन

ऐसे में सितंबर महीने के अंत में चेन्नई सुपर किंग्स के अगले हेड कोच के नाम का ऐलान हो सकता है. बता दें कि फ्रेंचाइजी फिलहाल एक विदेशी खिलाड़ी से हेड कोच की भूमिका के लिए बात कर रही है. लेकिन अंतिम फैसला धोनी की वापसी के बाद ही लिया जाएगा. इसी रिपोर्ट के मुताबिक वो विदेशी खिलाड़ी एक और फ्रेंचाइजी से भी बातचीत कर रहा है. हालांकि धोनी की एंट्री के बाद वो खिलाड़ी सीएसके से जुड़ सकता है. धोनी, गायकवाड़ और टीम मालिक के बीच होने वाली इस मीटिंग में ही ट्रेड होने वाले खिलाड़ियों को लेकर भी बात होगी. नए हेड कोच के ऐलान होने के बाद ही फ्रेंचाइजी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार करेगी. 

टीम में शेयर नहीं चाहते हैं धोनी 

लंबे समय से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स में शेयर मांगा है. हालांकि अब वो खबरें गलत साबित हो गई है. क्रिकबज से बात करते हुए सीएसके के एक अधिकारी ने कहा, ‘महेंद्र सिंह धोनी ने हमसे इस बारे में कभी कोई बात नहीं की है. हमने इस मुद्दे पर कभी चर्चा नहीं की. हमारे पास ऐसी भी कोई जानकारी नहीं है कि उन्होंने एन श्रीनिवासन से इस सिलसिले में कोई बातचीत की हो.’

विज्ञापन

हालांकि मौजूदा समय में धोनी के पास चेन्नई सुपर किंग्स के लगभग 1 लाख शेयर हैं. फिलहाल उनकी मार्केट वैल्यू लगभग 3 करोड़ की है. हालांकि धोनी के सुपरस्टार खिलाड़ियों के हिसाब से ये बहुत ही कम है. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 30 करोड़ से अधिक पब्लिक शेयर है. रिपोर्ट्स की मानें अब चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी जिम्मेदारी धोनी को सौंप दी गई है. वहीं आगे इस टीम को चलाने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ