---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SA vs NED: नीदरलैंड से करारी हार के बाद कप्तान टेम्बा बावुमा ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: नीदरलैंड ने टी 20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गई है। यदि पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच में बारिश खलल नहीं डालती है तो साउथ अफ्रीका पूरी तरह से बाहर हो जाएगी क्योंकि उसकी नेट रन रेट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: नीदरलैंड ने टी 20 वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर करते हुए साउथ अफ्रीका को हरा दिया। इसके बाद साउथ अफ्रीका वर्ल्ड कप से लगभग बाहर हो गई है। यदि पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच में बारिश खलल नहीं डालती है तो साउथ अफ्रीका पूरी तरह से बाहर हो जाएगी क्योंकि उसकी नेट रन रेट भले ही बेहतर हो, लेकिन पॉइंट सिर्फ 5 ही हैं। नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 158 रन ठोके, जवाब में साउथ अफ्रीका 145 रन पर ही ढेर हो गई। नीदरलैंड के गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को मैच में वापस आने का कोई मौका नहीं दिया। इस हार के बाद साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का बयान सामने आया है।

इस हार को निगलना मुश्किल

दक्षिण अफ्रीका कप्तान टेम्बा बावुमा ने कहा- ये बहुत निराशाजनक हार है। हम इस मैच से पहले वास्तव में अच्छा खेले। हमें पता था कि यह एक जीत का मैच है, लेकिन हम फिर से लड़खड़ा गए। बावुमा ने आगे कहा- इस हार को निगलना मुश्किल है। हमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए एक इकाई के रूप में खुद पर विश्वास था। दुर्भाग्य से हम ऐसा नहीं कर सके। हमने महत्वपूर्ण समय पर विकेट गंवाए।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की तरह फंस गए

कप्तान ने आगे कहा- जब आप इस तरह से हार जाते हैं तो आप हार के कारण में बहुत सी चीजें चुन सकते हैं। हमने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। उन्हें शुरुआत करने देना और 158 रन बनाने देना आदर्श नहीं था। बल्ले से हम पाकिस्तान के खेल की तरह ही फंस गए। हमने महत्वपूर्ण समय में विकेट गंवाए। विकेट शायद थोड़ा मुश्किल था, लेकिन उन्होंने हमसे बेहतर तरीके से मैदान के आयामों का इस्तेमाल किया। यह काफी खराब हार है।

---विज्ञापन---
First published on: Nov 06, 2022 09:53 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola