Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

रोहित-सूर्यकुमार ने एक ओवर में लूटे 25 रन, फ्लोरिडा में ‘हेलीकॉप्टर’ शॉट का नया वर्जन हुआ लॉन्च, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत ने सीरीज के चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3-1 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ओपन करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। सूर्यकुमार ने तो फ्लेरिडा में हेलीकॉप्टर उड़ा दिया। उन्होंने […]

Author
Edited By : Gyanendra Sharma Updated: Aug 7, 2022 12:22

नई दिल्ली: भारत ने सीरीज के चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज को 59 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने 3-1 की बढ़त ले ली है। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने ओपन करते हुए वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए। सूर्यकुमार ने तो फ्लेरिडा में हेलीकॉप्टर उड़ा दिया। उन्होंने धोनी के ट्रेडमार्क शॉट के नए वर्जन में पेश किया।

सूर्यकुमार ने उड़ाया हेलीकॉप्टर

---विज्ञापन---

सूर्यकुमार यादव ने जिस तरीके से हेलीकॉप्टर शॉट खेले उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से कमाल का हेलीकॉप्टर शॉट भारतीय पारी के तीसरे ओवर में देखने को मिला। तेज गेंदबाज ओबेड मैकॉय के ओवर में रोहित-सूर्या ने मिलकर 25 रन कूट डाले। ओबेड मैकॉय के ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार ने गजब का शॉट खेला। ये हेलीकॉप्टर शॉट का नया रूप था। जिसे उन्होंने अपने अंदाज में खेला।

1 ओवर में कूटे 25 रन

दरअसल, उस ओवर की शुरुआत मैकॉय ने वाइड से की थी। और, फिर पहली गेंद पर रोहित शर्मा ने शानदार सिक्स लगाया था। इसके बाद सिंगल लेकर स्ट्राइक सूर्यकुमार यादव को दी थी। सूर्यकुमार यादव ने तीसरी गेंद पर वो हेलीकॉप्टर शॉट खेला। इसके बाद उन्होंने अगली ही गेंद को चार रन के लिए धकेला और फिर 5वीं गेंद पर सिंगल लेकर स्ट्राइक कप्तान रोहित शर्मा को दे दी। रोहित ने आखिरी गेंद पर भी छक्का लगा दिया। इस तरह मैकॉय के इस ओवर से कुल 25 रन आए।

सीरीज पर कब्जा
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 191 रन बनाए कप्तान रोहित शर्मा ने मात्र 16 गेंदों पर दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 33 रन कीआतिशी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने एक चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाये। दीपक हुड्डा ने 21 और ऋषभ पंत ने 31 गेंदों में छह चौकों के सहारे 44 रन, संजू सैमसन ने 23 गेंदों में नाबाद 30 और अक्षर पटेल ने आठ गेंदों में दो छक्कों के सहारे नाबाद 20 रन बनाये। जवाब में वेस्टइंडीज 19।1 ओवर में 132 ही बना सकी। भारत की तरफ से आवेश खान, अक्षर पटेल और रवि बश्निोई ने दो-दो विकेट लिए जबकि अर्शदीप सिंह 12 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे।

 

First published on: Aug 07, 2022 11:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.