---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Ranji Trophy: अर्जुन तेंदुलकर की बदली बैटिंग पोजिशन, महज इतने रन पर हो गए बोल्ड

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक ठोकने वाले अर्जुन तेंदुलकर पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें जमी हैं। हालांकि राजस्थान के खिलाफ सातवें नंबर पर उतरे अर्जुन के प्रदर्शन को […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर घरेलू क्रिकेट में लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि रणजी ट्रॉफी डेब्यू में शतक ठोकने वाले अर्जुन तेंदुलकर पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की निगाहें जमी हैं। हालांकि राजस्थान के खिलाफ सातवें नंबर पर उतरे अर्जुन के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी बैटिंग पोजिशन में भी बदलाव कर दिया गया, लेकिन वे इस पोजिशन पर फेल रहे।

और पढ़िएIND vs BAN: Taijul Islam ने गेंद से बरपाया कहर, घुमती हुई बॉल से KL Rahul को किया आउट, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

सातवें के बजाय चौथे नंबर पर उतरे 

गोवा के ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर झारखंड के खिलाफ चल रहे मुकाबले में पहली पारी में सातवें के बजाय चौथे नंबर पर उतरे, लेकिन महज 1 रन पर बोल्ड हो गए। उन्हें झारखंड के गेंदबाज शाहबाज नदीम ने आउट किया। झारखंड की 386 रनों की लीड का पीछा करने उतरे अर्जुन ने कुल 14 गेंदें खेलीं, लेकिन एक रन ही बना सके। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 26 ओवर में 90 रन देकर एक विकेट चटकाया था।

ठोक डाले थे 120 रन 

राजस्थान के खिलाफ मुकाबले में अर्जुन को सातवें नंबर पर भेजा गया था। जहां उन्होंने 16 चौके-2 छक्के जड़कर 120 रन ठोक डाले थे। गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल किया और 23 ओवर में 3 विकेट चटकाए। शायद झारखंड के खिलाफ अर्जुन को बल्लेबाजी में प्रमोट करना सूट नहीं किया, वे लगातार इसी पोजिशन पर बल्लेबाजी करते आ रहे थे।

---विज्ञापन---

और पढ़िएIND vs BAN: ‘ये उनकी यात्रा का हिस्सा है, मेरे साथ भी..’ उमेश यादव ने बताई Kuldeep Yadav को बाहर रखने की मुख्य वजह

दर्शन मिसाल ने चटकाए 4 विकेट 

इस मुकाबले की बात करें तो गोवा के खिलाफ झारखंड ने 386 रन बनाए। कुमार कुशाग्र ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। गोवा की ओर से कप्तान दर्शन मिसाल ने 33.1 ओवर में 68 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मोहित रेडकर ने तीन और लक्ष्य गर्ग ने दो विकेट निकाले।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Dec 21, 2022 06:20 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola