---विज्ञापन---

PSL 2023: मोहम्मद रिजवान का हाहाकार, पीएसएल में सेंचुरी ठोक मचाया गदर, देखें वीडियो

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के तहत बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने हाहाकार मचा दिया। रिजवान ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि किंग्स के गेंदबाजों के पसीने छूट गए। उन्होंने 64 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के ठोक 171.88 की […]

नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) के तहत बुधवार को मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने हाहाकार मचा दिया। रिजवान ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली कि किंग्स के गेंदबाजों के पसीने छूट गए। उन्होंने 64 गेंदों में 10 चौके-4 छक्के ठोक 171.88 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 110 रन कूट डाले। रिजवान की पीएसएल में यह पहली सेंचुरी थी।

ऐसे मनाया जश्न

पीएसएल में पहली सेंचुरी ठोकने के बाद रिजवान मैदान में घुटनों के बल बैठ गए और अल्लाह को धन्यवाद देने लगे। इसके बाद उन्होंने तालियां बजा रहे फैंस का धन्यवाद दिया। 30 साल के मोहम्मद रिजवान ने इसी के साथ टी-20 करियर में 6500 रनों का आंकड़ा भी पूरा किया। उनके नाम 226 मैचों में 6562 रन दर्ज हो गए हैं। इससे पहले रिजवान टी-20 करियर में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले दुनिया के छठे क्रिकेटर बने थे। रिजवान ने 19 जनवरी 2023 को 186 पारियों में ये कारनामा किया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – 41 साल के शोएब मलिक कब लेंगे संन्यास? क्रिकेटर ने दिया बड़ा बयान

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

महंगे साबित हुए कराची किंग्स के गेंदबाज

मैच की बात करें तो रिजवान की तूफानी पारी की बदौलत मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 196 रन बनाए। रिजवान के साथ ओपनिंग करने उतरे शान मसूद ने 33 गेंदों में 6 चौके-1 छक्का ठोक 51 रन जड़े। रिले रोसौ ने 21 गेंदों में 29 रन बनाए। कराची किंग्स के गेंदबाज इस मैच में काफी महंगे साबित हुए। कप्तान इमाद वसीम ने 2 ओवर में 20 रन दिए तो वहीं अमर यामीन ने 3 ओवर में 36 रन लुटाए। आकिफ जावेद ने 3 ओवर में 33 और मोहम्मद उमर ने 4 ओवर में 44 रन दिए।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 22, 2023 08:55 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola