ENG vs SL Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें इंग्लैंड-श्रीलंका तीसरा टी20I मैच? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

ENG vs SL Live Streaming: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20I मुकाबला आज (19 सितंबर) मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. यहां जानिए आप भारत में इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

England vs Sri Lanka T20I

इंग्लैंड-श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच आज (PIC Credit -AI)

England vs Sri Lanka 3rd T20I Live Streaming: श्रीलंका क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. इंग्लैंड ने शुरुआती दो मैचों में शानदार जीत हासिल करके 2-0 के अजेय बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली है. अब आज यानी शनिवार, 19 सितंबर को सीरीज के तीसरे और आखिरी टी20I मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की टीम श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

विज्ञापन

वहीं, श्रीलंकाई टीम आखिरी मैच में जीत हासिल कर अपनी लाज बचाना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है और फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है. तो आइए जानते हैं आप भारत में इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

विज्ञापन

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच कब और कहां खेला जाएगा?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20I मुकाबला शनिवार, 19 सितंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में आमने-सामने होंगी.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 6:30 बजे टॉस होगा.

विज्ञापन

भारत में कहां देखें इंग्लैंड-श्रीलंका टी20 मैच लाइव?

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20I मैच को भारत में टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के चैनल पर देखा जा सकता है. इसके अलावा, आप सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

इंग्लैंड-श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 इंटरनेशनल में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 20 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 16 मुकाबले इंग्लैंड ने जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 4 मैचों में जीत मिली है. गौरतलब है कि इंग्लैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ लगातार 14 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीत हासिल की है.

विज्ञापन

ENG vs SL T20I: दोनों टीमों का फुल स्क्वॉड

इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर), अनेउरिन डोनाल्ड, हैरी ब्रूक (कप्तान), टॉम बैंटन, जॉर्डन कॉक्स, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, सन्नी बेकर, आदिल राशिद, साकिब महमूद, जोश टोंग, गस एटकिंसन, जेम्स कोल्स, बेन डकेट.

विज्ञापन

श्रीलंका: पथुम निसांका, लाहिरू उदारा, कामिल मिशारा (विकेटकीपर), चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिन्दु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, थारिन्दु रत्नायके, दुशमंथा चमीरा, ईशान मलिंगा, दिलशान मदुशंका, डुनिथ वेललागे, पवन रथनायके, महीश थीक्षाना, जेनिथ लियानगे, नुवान तुषारा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ