क्या मोहसिन नक़वी के हाथों से मेडल नहीं लेंगे भारतीय क्रिकेटर? एशियन गेम्स 2026 में भी बॉयकॉट की चर्चा

Asian Games 2026: टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. टूर्नामेंट में भारतीय क्रिकेट टीम गोल्ड मेडल जीत सकती है. हालांकि अब खबरें आ रही हैं कि मोहसिन नक़वी गोल्ड मेडल दे सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो सबसे बड़ा सवाल ये होगा क्या टीम इंडिया मोहसिन नक़वी के हाथों से मेडल लेगी या नहीं?

Indian Cricket Team

वेस्टइंडीज वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है (Pic Credit- AI Generated)

Asian Games 2026: टीम इंडिया ने 2025 में एशिया कप जीता था. जिसके बाद भी सूर्यकुमार यादव की टीम को ट्रॉफी नहीं मिली थी. टीम इंडिया ने मोहसिन नक़वी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. कुछ ऐसा ही नजारा महिला एशिया कप 2026 में भी देखने को मिला था. जहां पर हरमनप्रीत कौर की टीम ने भी नक़वी के हाथों से ट्रॉफी नहीं किया था. अब नई रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहसिन एशियन गेम्स 2026 में भी मेडल दे सकते हैं. ऐसे में ये सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या भारतीय क्रिकेटर उनके हाथों से मेडल लेंगे या नहीं?

विज्ञापन

क्या मोहसिन नक़वी देंगे मेडल? 

विज्ञापन

पाकिस्तान के गृहमंत्री होने के कारण ही टीम इंडिया मोहसिन नक़वी के हाथों से ट्रॉफी लेने से इंकार करती है. लेकिन इसके साथ ही वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष और एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी प्रमुख हैं. ऐसे में उन्हें ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया उन्हें मेडल वितरण समारोह के लिए बुला सकती है. ऐसे होने पर टीम इंडिया के खिलाड़ी मेडल होने के लिए मजबूर हो सकते हैं. 

19 सितंबर से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट का आयोजन आइची-नागोया में हो रहा है. जहां पर पुरुष और महिला दोनों ही टीमें गोल्ड मेडल जीतने की प्रबल दावेदार हैं. ऐसे में टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया कि, ‘OCA के नियमों और भारतीय ओलंपिक संघ के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, यदि कतर के OCA अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी द्वारा नकवी को आधिकारिक तौर पर यह जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो भारतीय एथलीटों से अपने मेडल स्वीकार करने की उम्मीद की जाएगी. अगर टीम इंडिया ऐसा नहीं करती है तो ये OCA का अपमान जाएगा, जिसके लिए कार्रवाई भी की जा सकती है.’  

विज्ञापन

बीसीसीआई का भी आ गया बयान  

इस बड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, ‘हमारा पूरा ध्यान अभी सिर्फ मैच पर है. टीमों को पहले पोडियम तक पहुंचना होगा. उस समय की सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, हम तब ही फैसला लेंगे. जब वह स्थिति सामने आएगी तब हम उससे निपटेंगे. बोर्ड और खिलाड़ियों का ध्यान सिर्फ मैच जीतने पर है. हम ऐसी किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहते जो अभी तक नहीं हुई है.’ 

विज्ञापन

फिलहाल आ रही खबरों के मुताबिक बीसीसीआई फिलहाल यही चाहेगी कि मोहसिन नक़वी के हाथों से भारतीय खिलाड़ियों को मेडल नहीं मिले. जिससे विवाद की स्थिति मैदान पर नहीं पैदा हो. ओलंपिक 2028 की तैयारी कर रही टीम इंडिया फिलहाल किसी भी बड़े विवाद से बचना चाहेगी. भारत देश ओलंपिक 2036 की मेजबानी के लिए अपना दावा भी ठोक रहा है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ