IND W vs BAN W: अगर रद्द हुआ सेमीफाइनल मैच तो किसे मिलेगा एशियन गेम्स फाइनल का टिकट? जानें क्या है नियम

Asian Games 2026: भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि, मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में सवाल है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो किसे फाइनल का टिकट मिलेगा?

India Women vs Bangladesh Women

एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश की होगी टक्कर (PIC Credit - AI)

IND W vs BAN W Asian Games 2026 Semifinal: एशियन गेम्स 2026 में रविवार, 19 सितंबर को महिला क्रिकेट इवेंट के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे और शाम होने तक दोनों फाइनलिस्ट तय हो जाएंगे. पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना श्रीलंका से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में टीम इंडिया की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी. सेमीफाइनल जीतने वाली दोनों टीमें सीधे फाइनल में पहुंचेंगी और उनका कम से कम सिल्वर मेडल पक्का हो जाएगा.

विज्ञापन

वहीं, फाइनल जीतने वाली टीम गोल्ड और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल अपने नाम करेगी. ऐसे में सबकी नजरें सेमीफाइनल मुकाबलों के नतीजों पर टिकी रहेंगी. हालांकि, इन दोनों अहम मुकाबलों पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में बड़ा सवाल है कि अगर बारिश के कारण मैच रद्द होता है तो किस टीम को फाइनल का टिकट मिलेगा?

विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल में बारिश बनेगी विलेन?

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने क्वार्टर फाइनल में जापान के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई है. अब सेमीफाइनल में भारतीय टीम की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी. भारत और बांग्लादेश के बीच एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल मुकाबला 20 सितंबर को निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है.

इससे पहले इसी मैदान पर बांग्लादेश और चीन के बीच खेला गया मुकाबला भी बारिश की वजह से बिना एक भी गेंद फेंके रद्द हो गया था. अब भारत बनाम बांग्लादेश सेमीफाइनल मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की संभावना करीब 30 से 40 प्रतिशत है. ऐसे में यह मैच में बारिश खलल डाल सकती है.

विज्ञापन

रद्द हुआ मैच तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

अगर बारिश के कारण भारत और बांग्लादेश के बीच सेमीफाइनल मुकाबला रद्द होता है, तो टीम इंडिया को इसका फायदा मिलेगा. भारतीय टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी. वहीं, बांग्लादेश को ब्रॉन्ज मेडल के लिए दूसरे सेमीफाइनल में हारने वाली टीम से मुकाबला करना होगा. एशियन गेम्स के नियमों के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है और मैच बेनतीजा रहता है, तो आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में बेहतर स्थान वाली टीम को विजेता माना जाता है.

फिलहाल महिला टी20I रैंकिंग में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर है, जबकि बांग्लादेश 10वें नंबर पर मौजूद है. ऐसे में मुकाबला रद्द होने की स्थिति में भारत को रैंकिंग के आधार पर फाइनल में एंट्री मिल जाएगी.

विज्ञापन

पाकिस्तान की बढ़ गई टेंशन

इससे पहले पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच 20 सितंबर को ही पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होगा और इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा है. बारिश की संभावना ने पाकिस्तान की टेंशन बढ़ा दी है, क्योंकि मैच रद्द होने की स्थिति में श्रीलंका को फायदा मिल सकता है. आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में श्रीलंका छठे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 8वें नंबर पर है.

विज्ञापन

ऐसे में अगर पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सेमीफाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो श्रीलंका को रैंकिंग में बेहतर स्थिति के आधार पर फाइनल का टिकट मिल जाएगा. यानी पाकिस्तान के लिए बारिश सिर्फ मैच का खेल नहीं बिगाड़ेगी, बल्कि उसका फाइनल में पहुंचने का सपना भी तोड़ देगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ