---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PBKS vs RR: सैम कुरेन के सामने कंधे पर बल्ला रखकर भागे हेटमायर, जानिए वजह

नई दिल्ली: जैसे-जैसे आईपीएल का अंत नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। शुक्रवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई दिलचस्प नजारे सामने आए। एक ऐसा ही नजारा किंग्स के गेंदबाज सैम […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: जैसे-जैसे आईपीएल का अंत नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे इसका रोमांच बढ़ता जा रहा है। आईपीएल 2023 का 66वां मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। शुक्रवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में कई दिलचस्प नजारे सामने आए। एक ऐसा ही नजारा किंग्स के गेंदबाज सैम कुरेन और रॉयल्स के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर के बीच देखने को मिला। आलम यह था कि हेटमायर कुरेन को चिढ़ाने के लिए अपने कंधे पर बल्ला रखकर भागने लगे। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया, आइए जानते हैं…

17वें ओवर में शुरू हुई अनबन

दरअसल, इस अनबन की शुरुआत 17वें ओवर में हुई थी। कांटे के मैच में एक-एक रन के लिए जद्दोजहद चल रही थी। ऐसे में कुरेन की पहली गेंद पर हेटमायर ने चौका जड़ दिया। दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं आया, जबकि तीसरी पर हेटमायर ने एक रन लेकर पराग को स्ट्राइक दे दी।

---विज्ञापन---

कुरेन के जोश में रिएक्ट करने पर नाराज हुए हेटमायर 

पराग ने अगली गेंद पर एक रन लेकर हेटमायर को स्ट्राइकर एंड पर बुला लिया। अब बारी थी पांचवीं गेंद की। कुरेन ने इस बॉल को बाउंसर फेंक दिया, जो हेटमायर के बल्ले से पास से होकर गुजर गई। विकेटकीपर के हाथ में गेंद जाते ही कुरेन ने जोरदार अपील की और जैसे ही उन्हें आउट का इशारा मिला, कुरेन जोश में रिएक्ट करने लगे। हालांकि हेटमायर कॉन्फिडेंट थे कि वह आउट नहीं हैं। ऐसे में उन्हें बिना देर किए डीआरएस ले लिया, जिसमें साफ नजर आया कि बॉल बिना बैट छूए ही पीछे चली गई थी। हालांकि इसमें एक आवाज थी, लेकिन ये बल्ले की नहीं थी।

---विज्ञापन---

बस फिर क्या था, जैसे ही हेटमायर नॉटआउट करार दिए गए, उन्होंने कुरेन को कुछ कहने की कोशिश की। कहासुनी बढ़ती देख अंपायर और धवन ने उन्हें चुप रहने को कह दिया। हालांकि हेटमायर की नाराजगी कम नहीं हुई।

कुरेन को चिढ़ाने के लिए कंधे पर बल्ला रखकर भागे 

अब बारी थी कुरेन के अगले ओवर की। 19वें ओवर में कुरेन वापस आए तो हेटमायर ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया। इसके बाद जब उन्होंने दूसरी गेंद पर रन लिया तो बल्ले को कंधे पर रखकर भागे। इसे देख कमेंटेटर भी हंस पड़े। उन्होंने कहा- मैच में खूब मजा आ रहा है। हेटमायर कुरेन को खूब चिढ़ा रहे हैं। हालांकि चौथी गेंद पर चौका जड़ने के बाद हेटमायर ने अगली बॉल पर शिखर धवन को कैच थमा दिया। हेटमायर भले ही मैच फिनिश नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने 28 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक शानदार 46 रन जड़े। वहीं सैम कुरेन थोड़े महंगे साबित हुए। उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर 1 विकेट निकाला।

First published on: May 20, 2023 12:10 AM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola