---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: शॉट मारने चार कदम आगे बढ़े Babar Azam, गेंदबाज ने चकमा देकर कर दिया आउट, देखें वीडियो

PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन कराची स्थित स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बैटिंग का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और शुरुआत में ही […]

---विज्ञापन---

PAK vs NZ 3rd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा है। इसका आयोजन कराची स्थित स्टेडियम में हो रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बैटिंग का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत खराब रही और शुरुआत में ही कप्तान बाबर आजम और उप-कप्तान शान मसूद का विकेट गंवा दिया। जिसमें से बाबर को ब्रेसवेल ने एक बार फिर से शिकार बनाया। हालांकि इन दोनों के विकेट के बाद फखर जमान और मोहम्मद रिजवान ने पारी को संभाल लिया है।

चार कदम आगे बढ़े बाबर, गेंदबाज ने चालाकी से कर दिया खेल

दरअसल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने शुरुआत में ही शान मसूद का विकेट गंवा दिया। जिसके बाद बाबर ने फखर के साथ साझेदारी की कोशिश की लेकिन सांतवे ओवर में ब्रेसवेल गेंदबाजी करने आए और आते ही खेल कर दिया। ब्रेसवेल की तीसरी गेंद पर बाबर ने चार कदम आगे बढ़कर शॉट मारना चाहा लेकिन ब्रेसवेल ने उन्हें पढ़ लिया और उनके शरीर से दूर गेंद डाली जिसपर बाबर चकमा खा गए और बॉल सीधे विकेटकीपर के हाथों में गई। जिसे पकड़ते ही उन्होंने गिल्ली उखाड़ दी।

---विज्ञापन---

और पढ़िए –कोच राहुल द्रविड़ ने तीसरे वनडे से पहले छोड़ा टीम इंडिया का साथ! अकेले लौटे बेंगलुरु

https://twitter.com/amandheer93/status/1613841840742215684

---विज्ञापन---

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): फखर ज़मान, शान मसूद, बाबर आज़म (c), मोहम्मद रिजवान (w), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ़

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (c), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (w), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, लॉकी फर्ग्यूसन

---विज्ञापन---

PAK vs NZ ODI: टीवी पर कैसे देखें लाइव

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के सभी चैनल्स पर अलग अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर भी की जाएगी।

और पढ़िए –IND vs SL: सूर्या का बैटिंग कोच, कुलदीप का बॉलिंग कोच है इंडिया का यह खतरनाक खिलाड़ी, देखिए Video

---विज्ञापन---

PAK vs NZ ODI: ऑनलाइन कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को आप सोनी लिव एप पर लाइव देख सकते हैं।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---
First published on: Jan 13, 2023 05:08 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola