IND vs SL: श्रीलंका पहुंचते ही टीम इंडिया ने जीत के लिए बनाया मास्टर प्लान! इस कमजोरी को करना चाहेंगे दूर

IND vs SL: गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने टेस्ट फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. जिसके कारण ही उनकी कोचिंग के दौरान टीम पर दबाव बहुत ज्यादा रहा है. टीम के कई कमियां भी हाल के समय में सामने आईं हैं. जिसे दूर करने का प्रयास अब टीम कर रही है.

Indian Cricket Team

Pic Credit- X

IND vs SL: श्रीलंका दौरे की शुरुआत से पहले टीम इंडिया में कई कमजोरियां नजर आ रही है. जिसके कारण ही टीम बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रही है. फिलहाल टीम के ऊपर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं. 15 अगस्त से शुरू हो रही इस सीरीज से पहले भारतीय टीम इन कमियों को दूर करना चाहती है. जिसके लिए अब टीम ने बड़े कदम उठाना शुरू कर दिए हैं. श्रीलंका पहुंच कर टीम ने जीत के लिए मास्टर प्लान बनाना शुरू कर दिया है. जिससे टीम के ऊपर से दबाव कम किया जा सके. 

विज्ञापन

टीम इंडिया ने जीत के लिए बनाया मास्टर प्लान 

श्रीलंका पहुंचने के बाद टीम इंडिया ने 5 अगस्त को पहली बार अभ्यास किया. जहां पर टीम के प्लान में बड़ा बदलाव देखने को मिला. पहले दिन एक तस्वीर वायरल हो रही है. जिसमें ऋषभ पंत विकेटकीपिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं पहले स्लिप में कप्तान शुभमन गिल नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरे स्लिप में केएल राहुल तो वहीं तीसरे स्लिप में उनके ओपनिंग पार्टनर यशस्वी जायसवाल दिख रहे हैं. इसके अलावा बैकअप विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को टीम ने चौथे स्लिप में लगाया है. हाल के समय में टीम इंडिया ने स्लिप में कई कैच छोड़े हैं. स्लिप फील्डिंग के खराब होने के कारण टीम को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. ऐसे में टीम ने इस कमी को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं. जिससे श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के दौरान स्लिप में कैच नहीं छूटे. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ODI World Cup 2027 को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्वालीफायर की तारीखों का हुआ खुलासा

स्पिनरों के खिलाफ स्लिप कैचिंग होगी अहम 

इस दौरे पर दोनों ही मुकाबले में टीम इंडिया को स्पिन को मददगार वाली पिच मिलने वाली है. ऐसे में स्पिनरों के खिलाफ स्लिप में कई चांस बनने वाले हैं. अगर इस टीम इंडिया ने स्लिप में अच्छे कैच पकड़ कर दबाव बनाया. तो श्रीलंका की बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो सकती है. ऐसे में कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर को इस दिशा में काम करते देख साफ हो गया है कि एक-एक करके टीम सभी कमियों पर काम करने वाली है. इस सीरीज को लेकर फिलहाल खिलाड़ी और टीम मैनेजमेंट दोनों ही सीरियस नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ