CSK का पूर्व दिग्गज बन सकता है इंग्लैंड का बैटिंग कोच, सामने आया बड़ा अपडेट

सीएसके का पूर्व दिग्गज इंग्लैंड का नया बैटिंग कोच बन सकता है. हाल ही में सीएसके के पूर्व हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को इंग्लैंड की टेस्ट टीम का नया हेड कोच बनाया गया है. ऐसे में अब एक और दिग्गज की एंट्री इंग्लैंड क्रिकेट में हो सकती है.

AI Created Image

AI Created Image

इंग्लैंड क्रिकेट टीम में कई बदलाव किए जा रहे हैं. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में टेस्ट टीम के लिए स्टीफन फ्लेमिंग को नया हेड कोच नियुक्त किया है. ब्रैंडन मैकुलम के कार्यकाल के बाद फ्लेमिंग को जिम्मेदारी दी गई है. फ्लेमिंग ने कई सालों तक सीएसके के हेड कोच की भूमिका निभाई. अब सीएसके का एक और दिग्गज इंग्लैंड का नया बैटिंग कोच बन सकता है. इसकी वकालत खुद फ्लेमिंग ने की है.

विज्ञापन

इंग्लैंड का नया बैटिंग कोच बन सकता है सीएसके का पूर्व दिग्गज

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फ्लेमिंग ने इंग्लैंड का नया बैटिंग कोच बनने के लिए सीएसके के पूर्व खिलाड़ी और सहायक कोच माइकल हसी से संपर्क किया है. फ्लेमिंग और हसी ने पहली बार सीएसके के लिए एक साथ खेला था. बाद में फ्लेमिंग टीम के हेड कोच बन गए और हसी को सहायक कोच की भूमिका मिली. दोनों ने 15 साल एक साथ बिताए.

विज्ञापन

एशेज के दौरान इंग्लैंड के बैटिंग कोच रहे मार्कस ट्रेस्कोथिक, 19 अगस्त को हेडिंगली में शुरू होने वाली पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अंतरिम कोच के रूप में कार्यभार संभालेंगे.

विज्ञापन

शानदार करियर के मालिक

51 साल के हसी ऑस्ट्रेलिया के लिए 79 टेस्ट मैच में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 51.52 की औसत के साथ 6235 रन बनाए. इसके अलावा 185 वनडे मैच में उन्होंने 48.15 की औसत के साथ 5442 रन बनाए. वहीं, 38 टी-20 मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 37.94 की औसत के साथ 721 रन बनाए. उन्होंने टेस्ट में 19 शतक, वनडे में 3 शतक जमाए हैं.

आईपीएल में भी उनके पास अच्छा खासा अनुभव रहा है. उन्होंने साल 2008 से 2015 तक खेला. उन्होंने 59 मैच में 38.76 की औसत के साथ 1977 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 15 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. आईपीएल में उन्होंने कुल 7 साल खेला, जिसमें 6 साल उन्होंने सीएसके के लिए खेला, जबकि 1 साल उन्होंने मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ