ऋषभ पंत ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानिए कितने करोड़ का किया भुगतान

भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत टैक्स देने के मामले में नंबर-1 बन गए हैं. वह उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बने हैं. पंत की नेटवर्थ आज करोड़ों में है. लेकिन कभी उन्होंने गुरुद्वारे में लंगर खाकर दिन बिताने पड़े थे.

AI Created Image

AI Created Image

Rishabh Pant: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत श्रीलंका दौरे पर खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर आने वाले हैं. पंत लगातार भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. इसके अलावा वह आईपीएल से मोटी कमाई करते हैं. ऋषभ पंत उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स बन गए हैं. वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाया है और नंबर 1 बन गए हैं.

विज्ञापन

पंत बने नंबर-1

वित्तीय वर्ष 2025-26 में पंत ने 23 करोड़ 84 लाख रुपये इनकम टैक्स चुकाया है. वहीं, कार्पोरेट कैटेगरी में ओएनजीसी ने 13564 करोड़ रुपये टैक्स चुकाए हैं और उत्तराखंड का सबसे बड़ा टैक्स पेयर बना है. पंत की कमाई बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस के अलावा आईपीएल की सैलरी और ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंत 130 से 150 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं.

विज्ञापन

गुरुद्वारे में गुजारनी पड़ी रात

पंत उत्तराखंड के रूड़की शहर के रहने वाले हैं. हालांकि उन्होंने दिल्ली में क्रिकेट खेला. पंत प्रैक्टिस के लिए रूड़की से दिल्ली आते थे, लेकिन दिल्ली में उनके रहने का ठीकाना कहीं नहीं था और वह इसलिए गुरुद्वारे में रहकर अपनी रात बिताते थे और लंगर खाकर ही दिल्ली के सोनट क्लब में प्रैक्टिस करते थे. गुरु द्रोणाचार्य अवॉर्डी तारक सिन्हा ने पंत के टैलेंट को पहचाना और उन्होंने उनके पीछे काफी मेहनत की. पंत ने पहले अंडर-19 इंडिया का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद वह दिल्ली कैपिटल्स और भारतीय सीनियर टीम के लिए खेले.

पंत का करियर

28 साल के पंत ने अब तक भारत के लिए 50 टेस्ट मैच खेला है. इस दौरान उन्होंने 43.37 की औसत के साथ 3557 रन बनाए हैं. इसके अलावा 31 वनडे मैच में उन्होंने 33.50 की औसत के साथ 871 रन बनाए हैं. वहीं, 76 टी-20 मैच में उनके बल्ले से 23.25 की औसत के साथ 1209 रन निकले हैं. टेस्ट में वह 8 शतक और वनडे में 1 शतक जड़ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ