जोस बटलर बने संजीव गोयनका की टीम के नए कप्तान, एडन मार्करम ने बीच सीजन छोड़ा टीम का साथ

Jos Buttler: द हंड्रेड 2026 के बीच सीजन मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को अपना कप्तान बदलना पड़ा है. टीम के नियमित कप्तान एडन मार्करम टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह जोस बटलर को टीम की कमान सौंपी गई है.

Jos Buttler (PIC Credit -AI)

Jos Buttler (PIC Credit -AI)

Jos Buttler: इंग्लैंड में खेले जा रहे द हंड्रेड 2026 सीजन के बीच मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है. टीम के नियमित कप्तान एडन मार्करम निजी कारणों के चलते टूर्नामेंट के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. मार्करम की जगह न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया गया है. वहीं, इंग्लैंड के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर को सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

विज्ञापन

बता दें कि, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की सिस्टर टीम है, जिसके मालिक संजीव गोयनका हैं. उन्होंने पिछले साल ही टीम की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदकर मालिकाना हक हासिल किया था.

विज्ञापन

एडन मार्करम ने बीच सीजन छोड़ा टीम का साथ

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने बुधवार, 5 अगस्त को आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि एडन मार्करम निजी कारणों के चलते अपने घर साउथ अफ्रीका लौट गए हैं. फ्रेंचाइजी ने उनके जल्द वापसी की कामना करते हुए इस सीजन में टीम के लिए दिए गए योगदान के लिए उनका आभार जताया. वहीं, सीजन के बाकी मुकाबलों के लिए जोस बटलर को टीम की कप्तानी सौंपी है. बता दें कि, मार्करम को मार्च में हुई नीलामी के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था. वह सुपर जायंट्स फ्रेंचाइजी की तीनों टीमों लखनऊ सुपर जायंट्स, डरबन सुपर जायंट्स और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं.

मार्करम की कप्तानी में टीम ने जीते सिर्फ दो मैच

मार्करम की कप्तानी में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने सीजन की शुरुआत लगातार दो जीत के साथ की थी, लेकिन इसके बाद टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा. वहीं, मार्करम का व्यक्तिगत प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा. शुरुआती 4 पारियों में उन्होंने सिर्फ 67 रन बनाए, हालांकि पिछले मुकाबले में द ओवल पर शानदार अर्धशतक लगाकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए थे. लेकिन अब वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- कितने करोड़ में होगी हार्दिक पांड्या की MI से विदाई? CSK के साथ मेगा ट्रेड पर 3 बड़ी अपडेट आई सामने

अब बटलर संभालेंगे टीम की कमान

एडन मार्करम की गैरमौजूदगी में अब जोस बटलर मैनचेस्टर सुपर जायंट्स टीम की कमान संभालेंगे. बटलर 5 अगस्त को एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में वेल्श फायर के खिलाफ मुकाबले से कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे. बटलर इससे पहले भी द हंड्रेड के शुरुआती तीन सीजनों में कप्तानी कर चुके हैं, तब टीम का नाम मैनचेस्टर ओरिजिनल्स था. वहीं, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद इंग्लैंड की लिमिटेड ओवर टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद बटलर पहली बार किसी टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे.

पहली बार बदलेगी मैनचेस्टर की प्लेइंग 11

मार्करम के बाहर होने के बाद मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को इस सीजन में पहली बार अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव करना पड़ेगा. इससे पहले टीम ने सभी 5 मुकाबलों में एक ही संयोजन के साथ मैदान में उतरने का फैसला किया था. मार्कम के रिप्लेसमेंट के तौर पर न्यूजलैंड के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल को टीम में शामिल किया गया है. फिलहाल मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 5 मैचों में दो जीत और तीन हार दर्ज की हैं और टीम पॉइंटस टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ