---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: ‘नंबर 5 पर खुश नहीं…’, मोहम्मद रिजवान बैटिंग पोजिशन से निराश, बीच सीरीज छेड़ी नई बहस

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं। पाकिस्तान के लिए फखर जमां और इमाम उल हक ओपनिंग कर रहे हैं और इस स्लॉट को लेकर खींचतान जारी है। जहां फखर कह चुके हैं कि वे ओपनिंग में बाबर-रिजवान से बेहतर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान ने पहले दो मुकाबले जीत लिए हैं। पाकिस्तान के लिए फखर जमां और इमाम उल हक ओपनिंग कर रहे हैं और इस स्लॉट को लेकर खींचतान जारी है। जहां फखर कह चुके हैं कि वे ओपनिंग में बाबर-रिजवान से बेहतर हिट कर सकते हैं तो वहीं अब रिजवान ने भी अब नई बहस छेड़ दी है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ने वनडे में नंबर 5 पर खेलने को लेकर चिंता और निराशा जताई है।

नंबर 4 पर उतारने का सुझाव 

रिजवान को न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के दौरान 5वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा गया। हालांकि उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की है और अब तक दो मैचों में 96 रन बना चुके हैं। इसके बावजूद उनका बल्लेबाजी क्रम चर्चा का विषय बन रहा है। राशिद लतीफ सहित कई पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान टीम प्रबंधन को चौथे नंबर पर रिजवान को उतारने का सुझाव दिया है।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: ‘आखिरी के ओवरों में हम’ रोमांचक हार पर क्या बोले एमएस धोनी?

मैं चौथे नंबर पर खेलना चाहता हूं, लेकिन मेरी इच्छा से कोई फर्क नहीं पड़ता 

रिजवान ने 3 मई को होने वाले तीसरे मैच से पहले सोमवार केा कराची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बात की। उन्होंने कहा- निजी तौर पर मैं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश नहीं हूं। मैं चौथे नंबर पर खेलना चाहता हूं, लेकिन मेरी इच्छा से कोई फर्क नहीं पड़ता। अंतिम फैसला कप्तान और कोच का है और हमें इसे स्वीकार करना होगा। उन्होंने कहा- मैंने इसकी शिकायत किसी से नहीं की है। यह अनिवार्य नहीं है कि खिलाड़ी जो चाहता है उसे मिल जाए। रिजवान ने वनडे में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 20 पारियों में 43.85 की औसत से 742 रन बनाए हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: इस सीजन का सबसे लंबा छक्का किसने लगाया? देखें टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

आलोचकों को सलाम

हालांकि बाबर-रिजवान को अपनी बैटिंग को लेकर कई बार आलोचना का भी सामना करना पड़ता है। रिजवान ने इस पर कहा- “आलोचकों को सलाम। अगर वे पाकिस्तान के बारे में सोचते हैं तो अच्छा है क्योंकि रचनात्मक आलोचना हमारे खेल को आगे ले जाएगी।” “हम इस साल विश्व कप में जा रहे हैं। विश्व कप 20 खिलाड़ियों के लिए नहीं है, इसमें मीडिया सहित सभी शामिल हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट दबाव के बारे में है और हम इसे संभालने के आदी हैं।”

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें  
First published on: May 01, 2023 05:54 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola