---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: इस खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने पर मोहम्मद आमिर निराश, ट्वीट कर कही बड़ी बात

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का चौथा मैच गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। अब पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है। फाइनल मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने युवा […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान की टीम इन दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का चौथा मैच गुरुवार को बारिश की भेंट चढ़ गया। अब पाकिस्तान की टीम इस सीरीज में 2-1 से आगे है। फाइनल मुकाबला 24 अप्रैल को खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए पाकिस्तान ने युवा तेज गेंदबाज इहसानुल्लाह को स्क्वाड में जगह दी थी। हालांकि उन्हें अब तक प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया है। जबकि वे अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार फॉर्म में थे।

शानदार प्रदर्शन के बाद मिलनी चाहिए थी जगह 

इस बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर का बड़ा बयान सामने आया है। आमिर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन से इहसानुल्लाह को बाहर करने पर निराशा जताई है। आमिर का मानना ​​है कि अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली श्रृंखला में इहसानुल्लाह के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें जगह मिलनी चाहिए थी।

---विज्ञापन---

आत्मविश्वास को खत्म करने के बजाय उसे तैयार करना चाहिए

आमिर ने ट्वीट कर कहा- मैं NZ श्रृंखला में इहसानुल्लाह की गेंदबाजी देखने के लिए उत्सुक था, लेकिन उसे बेंच पर आराम दिया गया है। इहसान पीएसएल और अफगानिस्तान सीरीज का सबसे अच्छा गेंदबाज था। हर कोई उसकी तेज और उग्र गेंदबाजी के जश्न का लुत्फ उठा रहा था। आमिर ने ट्वीट में आगे कहा- हमें इहसान के आत्मविश्वास को खत्म करने के बजाय उसे तैयार करना चाहिए।

---विज्ञापन---

पीएसएल में किया शानदार प्रदर्शन 

20 साल के गेंदबाज ने मुल्तान सुल्तांस का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना पीएसएल डेब्यू किया था। वह 22 विकेट लेने के बाद टूर्नामेंट के दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। टूर्नामेंट में उनके असाधारण प्रदर्शन ने उन्हें शारजाह में तीन मैचों की टी20ई श्रृंखला में अफगान टीम के खिलाफ राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने का मौका दिया। इहसानुल्लाह ने श्रृंखला में छह विकेट लिए और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी रहे।

First published on: Apr 21, 2023 06:26 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola