---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: बाबर आजम ने बनाया एक और रिकॉर्ड, शाहिद अफरीदी ने कर दी वर्ल्ड कप की बात

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बुधवार को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में शानदार जीत हासिल की। लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 12 साल के सूखे को खत्म कर दिया। इस जीत ने बाबर आजम के पोर्टफोलियो में एक अनूठा रिकॉर्ड भी […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बुधवार को कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में शानदार जीत हासिल की। लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 12 साल के सूखे को खत्म कर दिया। इस जीत ने बाबर आजम के पोर्टफोलियो में एक अनूठा रिकॉर्ड भी जोड़ा। वह SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) के चार में से तीन देशों के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखला जीतने वाले एकमात्र एकदिवसीय कप्तान बन गए।

शाहिद अफरीदी ने किया ट्वीट 

इस जीत से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी गदगद दिखाई दिए। उन्होंने टीम को बधाई देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। शाहिद ने कहा- पाकिस्तान टीम का सीरीज जीतना शानदार है। बल्ले और गेंद से मैच जीतना प्रदर्शन हमारी टीम की ताकत को दर्शाता है। यह आगामी विश्व कप के लिए हमारी उम्मीदें बढ़ाती है। मुझे लड़कों की एकता और मैदान में उनका खेल पसंद है।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नंबर 1 बन सकती है पाकिस्तान की टीम

पाकिस्तान के पास अभी दो वनडे और बचे हैं। यदि दोनों मुकाबलों में टीम जीत हासिल करती है तो आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 पर कब्जा जमा सकती है। फिलहाल टीम 28 मैचों में 112 रेटिंग्स और 3,133 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि दूसरे स्थान पर टीम इंडिया है, जिसके पास 47 मैचों में 113 रेटिंग के साथ 5,294 पॉइंट्स दर्ज हैं। दुनिया की नंबर 1 टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया है। जिसके पास 35 मैचों में 113 रेटिंग और 3,965 पॉइंट्स दर्ज हैं।

First published on: May 04, 2023 06:49 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola