---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ODI World Cup 2023: अब्दुल रज्जाक ने पाकिस्तान की टीम में चुना ये ऑलराउंडर

नई दिल्ली: इस साल भारत में होने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कई टीमें कमर कस चुकी हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने 2023 विश्व कप के लिए पाकिस्तान के ऑलराउंडरों के चयन पर अपनी राय बताई है। मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: इस साल भारत में होने वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कई टीमें कमर कस चुकी हैं। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक ने 2023 विश्व कप के लिए पाकिस्तान के ऑलराउंडरों के चयन पर अपनी राय बताई है। मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान टीम में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जगह के लिए रज्जाक ने फहीम अशरफ और मोहम्मद वसीम जूनियर के बीच फहीम का चयन किया। रज्जाक का मानना ​​है कि फहीम अशरफ का अनुभव पाकिस्तान टीम के लिए वेल्यूएबल प्लेयर बनाता है।

वसीम जूनियर को बहुत जल्दी चुना गया था

रज्जाक ने एक स्थानीय टीवी चैनल पर कहा- अगर हम अनुभव के आधार पर आंकते हैं, तो फहीम अशरफ को विश्व कप के लिए जाना चाहिए। हालांकि रज्जाक ने नेशनल टीम में ऑलराउंडर वसीम जूनियर के चयन के बारे में भी अपनी चिंता व्यक्त की। रज्जाक का मानना ​​है कि वसीम जूनियर को घरेलू क्रिकेट में पर्याप्त अनुभव के बिना बहुत जल्दी पाकिस्तान टीम में लाया गया था। उन्होंने कहा- अगर मोहम्मद वसीम जूनियर की बात करें तो हम उन्हें खैबर पख्तूनख्वा से लाए थे। मुझे लगता है कि उन्हें पाकिस्तान टीम के लिए बहुत जल्दी चुना गया था।

---विज्ञापन---

कभी भी इस तरह के खिलाड़ी को तैयार नहीं कर सकते

रज्जाक ने आगे कहा- वसीम जूनियर को और अधिक घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए था। उन्हें चुने जाने से पहले लंबे स्पैल फेंकने थे। अब वह पाकिस्तान के लिए कुछ मैच खेलता है और फिर बाकी मैचों में बाहर बैठता है। आप कभी भी इस तरह के खिलाड़ी को तैयार नहीं कर सकते।

(elemergente.com)

---विज्ञापन---
First published on: May 19, 2023 07:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola