पाकिस्तान टीम से बाहर निकाले जाने के बाद सलमान आगा ने जड़ दिया तिहरा शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब

पाकिस्तान क्रिकेट टीम से निकाले जाने के बाद सलमान अली आगा ने बल्ले से अपना दमखम दिखाया है. उन्होंने शानदार तिहरा शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है. उन्होंने करियर का बेस्ट प्रदर्शन किया है. सलमान को इंग्लैंड दौरे से वापस पाकिस्तान भेज दिया गया था.

सलमान अली आगा/ Image Source: Screengrab/ PCB

सलमान अली आगा/ Image Source: Screengrab/ PCB

Salman Ali Agha: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई थी. इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 3-0 से हराकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया. इंग्लैंड ने सभी मुकाबले को अपने नाम करते हुए पाकिस्तान को एकतरफा हराया. इस सीरीज के लिए सलमान अली आगा को भी पाकिस्तान टीम में शामिल किया गया था. लेकिन बीच सीरीज उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. अब सलमान ने पाकिस्तान लौटने के बाद तिहरा शतक जड़ दिया है.

विज्ञापन

सलमान अली आगा निकाले गए थे बाहर

सलमान अली आगा को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में मौका मिला था. पहले मैच में उन्होंने बाबर आजम की गैरमौजूदगी में टीम की कमान भी संभाली थी. लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर पाए थे. इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच में बाबर की वापसी के बाद उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. इस मैच के बाद उन्हें आखिरी टेस्ट मैच से पहले टीम से ही बाहर कर दिया गया. अब उन्होंने अपने आलोचकों को करारा जवाब अपनी शानदार बल्लेबाजी से दिया है. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली है.

विज्ञापन

इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में वह खासा कमाल नहीं कर पाए थे. वह दोनों ही पारियों में फ्लॉप हुए थे. उन्होंने पहली पारी में 21 और दूसरी पारी में 4 रन बनाए थे. पाकिस्तान को इस मैच में एक पारी और 103 रनों से हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन

सलमान अली आगा ने जड़ा तिहरा शतक

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के फर्स्ट क्लास फॉर्मेट के टूर्नामेंट प्रेजिडेंट ट्रॉफी में सलमान ने हैदराबाद किंग्समैन एकेडमी की ओर से हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए तिहरा शतक जमा दिया. मरखोड़ आईटी के खिलाफ मैच के पहले दिन ही उन्होंने अपना शतक पूरा किया. इसके बाद भी वह नहीं रुके और उन्होंने मैच के दूसरे दिन दोहरा शतक जमा दिया. इसके बाद उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाजी को जारी रखते हुए तिहरा शतक जड़ दिया. सलमान ने किसी भी प्रारूप में अपना पहला तिहरा शतक जड़ा और अपने करियर का बेस्ट स्कोर बना दिया. उन्होंने 336 गेंदों में 300 रन पूरे किए.

विज्ञापन

सलमान ने अब तक पाकिस्तान के लिए 28 टेस्ट मैच में 36.34 की औसत के साथ 1708 रन बनाए हैं. उन्होंने 53 वनडे खेलते हुए 42.34 की औसत के साथ 1566 रनों को अपने नाम किए हैं. वहीं, टी-20 में उन्होंने पाक के लिए 52 टी-20 में 916 रन बनाए हैं. टेस्ट और वनडे में उन्होंने अब तक 3-3 शतक भी लगाए हैं. वहीं, टी-20 में उनके बल्ले से 6 अर्धशतक निकले हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ